*प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की घोषणाओं पर तेजी से हो रहा अमल: डॉ. वीरेन्द्र साहू*

दुखहरण सिंह ठाकुर सियासत दर्पण न्यूज़ से

ग्राम ग्राम मिरमिट्टी तथा दुव्हा में में किया गया निर्माण कार्यो का भूमिपूजन

कवर्धा। कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किए जा रहे प्रयासों के चलते जिले में लगातार विकास एवं निर्माण स्वीकृत किए जा रहे है। जिससे गांव-गांव में विकास की गंगा बह रही है। कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा क्षेत्रवासियों की मांग और आवश्यकताआों को ध्यान में रखते हुए इन विकास एवं निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम मिरमिट्टी एवं आश्रित ग्राम दुव्हा में स्वीकृत विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यो का भूमि पूजन किया गया। इस भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू मुख्य आतिथ्य के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री साहू ने विधिवत पूजा अर्चना पश्चात दोनो ही ग्रामों में करीब 26.72 लाख रूपए से अधिक की लागत से निर्मित होने वाली सीसी रोड़ तथा नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि कवर्धा जनपद क्षेत्र का लगातार विकास किया जा रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य रूके पड़े थे उन्हें अब तेजी से पूरा किया जा रहा है। श्री साहू ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होने महज नौ माह के भीतर ही कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में छोटे-बड़े करोड़ों के विकास एवं निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदेश के मुख्यमंत्री के सहयोग से कराए हैं। जो  भूमिपूजन  के बाद अब धरातल में नजर भी आने लगे हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश चंद्रवंशी सांसद प्रतिनिधि, सुनील साहू मंडल अध्यक्ष, खेमराज साहू मंडल प्रभारी, श्रीमती राजकुमारी साहू जिलाध्यक्ष महिला साहू संघ, सरपंच नागेश्वरी कौशिक, कुमार नाथ योगी, अशोक साहू बालाराम साहू आसवन साहू झम्मन साहू छोटूराम सिन्हा,मुकेश नाथ योगी रामकुमार साहू हरिचंद सरहा हरिचंद कलाराम साहू  तीरथ साहू कुलदीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
  • Related Posts

    *रायपुर,,हज़रत गरीब नवाज संजयनगर मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव में सय्यद मोहम्मद अली भोला भाई निर्वाचित हुए,,किसको मिला कितना वोट,,पढ़े पूरी रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट संजयनगर रायपुर के बुजुर्ग,नवजानो को सलाम, जो बिना वाद विवाद के चुनाव को मुकम्मल  किये व आपसी भाई चारा बनाया रखा रायपुर,,सियासत दर्पण…

    *कवर्धा दीपावली के मौके पर गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया स्वच्छता दीदियों व कमांडो के साथ जलपान एवं स्नेहिल सम्मान*

    कवर्धा को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लिया संकल्प रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,, छत्तीसगढ़ में पहली बार दीपावली के अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा के स्थानीय विधायक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग,, किसान नेता पारस नाथ साहू*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 2 views
    *रायपुर,,धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग,, किसान नेता पारस नाथ साहू*

    *रायपुर,,भाजपा नेता आलोक पांडे शामिल हुए अमित बघेल की माताजी की अंत्येष्टि में,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 3 views
    *रायपुर,,भाजपा नेता आलोक पांडे शामिल हुए अमित बघेल की माताजी की अंत्येष्टि में,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,मोदी की गारंटी लागु कराने अनियमित कर्मचारी करेंगे जंगी प्रदर्शन: गोपाल प्रसाद साहू*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 3 views
    *रायपुर,,मोदी की गारंटी लागु कराने अनियमित कर्मचारी करेंगे जंगी प्रदर्शन: गोपाल प्रसाद साहू*

    *रायपुर,नेक दिल, डीएसपी सतीश ठाकुर एव उनके साथी को बारंबार दिल से सलाम,,सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 6 views
    *रायपुर,नेक दिल, डीएसपी सतीश ठाकुर एव उनके साथी को बारंबार दिल से सलाम,,सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

    *रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 3 views
    *रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त*

    *राजधानी रायपुर में अपराधियों का बढ़ता ग्राफ,,चाकू की नोक पर एक युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई,,,देखे वीडियो*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 11 views
    *राजधानी रायपुर में अपराधियों का बढ़ता ग्राफ,,चाकू की नोक पर एक युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई,,,देखे वीडियो*

    You cannot copy content of this page