*ठंड के बीच इन इलाकों में बारिश का अलर्ट*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अवदाब की स्थिति बनने से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि इसका असर अधिकतम तापमान पर नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में, जबकि न्यूतनम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। एक गहरा अवदाब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है। उसके बाद इसके लगातार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, श्रीलंका तट को छुते हुए तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से दक्षिणी छत्तीसगढ़ से 30 नवंबर से वर्षा का दौर शुरू हाेने की संभावनाएं बन रही हैं। अवदाब के बनने की वजह से प्रदेश के दक्षिणी भाग में वातावरण के मध्य स्तर पर नमी की आगमन के कारण हल्के बादल छाए हुए हैं तथा न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। इसी बीच प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में ठंड बढ़ने के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि, राजधानी रायपुर में शीतलहर का इंतजार हो रहा है। जिन स्कूलों में कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां छोटे बच्चों की कक्षाएं सुबह की पाली में और बड़े बच्चों की कक्षाएं दोपहर की पाली में आयोजित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    *भावना बोहरा ने महिलाओ की पाखारी पाव, हाथों से पहनाई चरण पादुका,लोगों ने कहा विधायक हो तो ऐसा,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोदी की गारंटी हो रही पूरी – भावना बोहरा कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,मुख्यमंत्री विष्णु…

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान: स्वस्थ जीवन के लिए योग को बनाएं दिनचर्या का अभिन्न अंग – मुख्यमंत्री श्री साय नालंदा परिसर सहित 108 करोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,40+ वर्ष के खिलाड़ियों का किर्केट टूर्नामेंट हुआ चालू,*

    *रायपुर,,40+ वर्ष के खिलाड़ियों का किर्केट टूर्नामेंट हुआ चालू,*

    *रायपुर,,पेशी से पहले ईडी का खुलासा,चैतन्य को मिले थे 16.70 करोड़*

    *रायपुर,,पेशी से पहले ईडी का खुलासा,चैतन्य को मिले थे 16.70 करोड़*

    *रहस्यमय तरीके से लापता हुए 3 नाबालिग*

    *रहस्यमय तरीके से लापता हुए 3 नाबालिग*

    *कलेक्ट्रेट के सामने आवास नहीं मिलने से परेशान युवक ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप*

    *कलेक्ट्रेट के सामने आवास नहीं मिलने से परेशान युवक ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप*

    * अवैध रूप से भंडारित 162 बोरी उर्वरक जब्त, गोदाम किया गया सील*

    * अवैध रूप से भंडारित 162 बोरी उर्वरक जब्त, गोदाम किया गया सील*

    *भू-माफिया ने बंद कर दिया प्लॉट पर जाने का रास्ता, कलेक्टर-एसडीएम से हुई शिकायत*

    *भू-माफिया ने बंद कर दिया प्लॉट पर जाने का रास्ता, कलेक्टर-एसडीएम से हुई शिकायत*

    You cannot copy content of this page