*चीन से आई HMPV की बीमारी का भारत में दस्तक,मिले तीन केस*

इंदौर। (सियासत दर्पण न्यूज़) भारत में HMPV के केस लताार बढ़ते जा रहे हैं। कर्नाटक में 2 केस सामने आने के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में एक बच्चे में संक्रमण मिला है। इससे पहले 8 महीने का बच्चा बेंगलुरु में संक्रमित मिला था। यह भारत का पहला केस था। दूसरा केस भी कर्नाटक का रहा, जहां 3 महीने की बच्ची संक्रमित पाई गई। दुनिया कोविड-19 के खतरे से दहल चुकी है। अब उसके ऊपर HMPV वायरस का खतरा मंडरा रहा है। यह वायरस चीन में आतंक मचा रहा है, जिससे वहां अघोषित इमरजेंसी जैसा माहौल बन चुका है। बेंगलुरू के अस्पताल में आठ महीने की बच्ची HMPV से संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि यह टेस्ट हमारी लैब में नहीं हुआ है। हमने बच्ची की जांच एक निजी अस्पताल में कराई, जहां से यह रिपोर्ट मिली है। आपको बता दें कि वायरस का खतरा सबसे ज्यादा बच्चों को है। इस वायरस के स्ट्रेन का पता नहीं चला है। एचएमपीवी को ह्यूमन मेटान्यूमोवायरल कहा जाता है। यह सामान्य सर्दी-जुकाम की तरह दिखता है। इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के खांसी, गले में घरघराहट, खराशे और नाक बहने लगती है। कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए यह गंभीर खतरे बन सकता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को एचएमपीवी वायरस से खतरा बना रहेगा। इस वायरस के बारे में जानकारी सामने आई है कि संक्रमित मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है। चीन में ह्यूमन मेटानिमोवायरस (एचएमपीवी) के खतरे पर ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत इस वायरस की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हम इससे निपटने में पूरी तरह से सक्षम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ से अनुरोध किया है कि वह एचएमपीवी वायरस पर समय से अपडेट करते रहें, जिससे इसके प्रभाव के बारे में जानकारी मिल सके। हम एचएमपीवी मामलों को गंभीरता से लेते हुए एहतियाती कदम उठा रहे हैं। जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी और आइसीएमआर पूरे साल निगरानी रखेगा। कोविड 19 ने दुनिया को दहला दिया था। पूरी दुनिया में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गई थी। महामारी के समय भारत में भी लॉकडाउन लगाने पड़ा था। ऐसे में क्या एचएमपीवी वायरस इतना खतरनाक है कि लॉकडाउन जैसे हालात बनेंगे। शुरुआती जानकारी में ऐसा निकलकर सामने आया है कि यह कोविड जितना खतरनाक नहीं है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की तिथि 4 दिसंबर से बढाकर अब 11 दिसंबर कर दी गई.*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। जिसके अनुसार,अब 12 राज्यों समेत छत्तीसगढ़…

    *रिहायशी इलाके में पुलिस कैंप, छीनी जाती ज़मीन : ‘नए भारत’ में आदिवासी अस्तित्व पर गहराता संकट* *(आलेख : सिराज दत्ता)*

    15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर मोदी सरकार ने फिर धूमधाम से ‘जनजाति गौरव दिवस’ मनाया और अपने को आदिवासियों (जिनकी आबादी देश की जनसंख्या का लगभग 9%…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 33 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 7 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page