*रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया महाकुंभ में अमृत स्नान*

महाकुंभनगर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महासमागम महाकुंभ में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आस्था की डुबकी लगाई। रक्षा मंत्री ने कहा,“ मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज तीर्थराज प्रयाग के संगम में मैंने स्नान किया। मैं स्वयं को बहुत ही कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं।” उन्होंने कहा यह भारतीयता और आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक पर्व है। इसे किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। भारत ही नहीं दुनिया के कोने कोने से लोग यहां आकर आस्था की डुबकी लगाते हैं। किसी को यदि भारत और भारतीयता को समझना है तो आकर इस महाकुंभ को देखे। स्नान करने के बाद उन्होंने मां गंगा का वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की पूजा अर्चना किया। जब रक्षामंत्री संगम में आस्था की डुबकी ला रहे थे दूर खड़े श्रद्धालु “जय श्री राम, हर हर महादेव” का नारा लगा रहे थे। श्री सिंह ने दूर खड़े लोगों को दोनो हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। स्नान करने के साथ उन्होंने संगम के जल का आचमन भी किया। श्री सिंह ने अक्षय वट, पातालपुरी, सरस्वती कूप का दर्शन करने के बाद लेटे हनुमान जी की पूजा अर्चना किया। उसके बाद वह अखाड़ों के संतो से मुलाकात किया। सभी कार्यक्रमों के बाद वह एक विवाह समारोह में शिरकत करने जाएंगे। रक्षा मंत्री के आने से पहले आर्मी ने पूरे किला घाट को अपने कब्जे में ले लिया। घाट के किनारे से लेकर पानी के अंदर तक आर्मी के जवानों ने जांच की। अंडर वाटर ड्रोन भी एक्टिव कर दिया गया। पानी के अंदर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।

  • Related Posts

    *राहे मदीना में जाँबहक हुए ज़ायरीन के घरवालों को अल्लाह सब्र दे,,,,अशरफ-ए-मिल्लत हज़रत सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,17 नवम्बर 2025 सोमवार,,,आल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ…

    *पति ने की पत्नी की हत्या,3 साल का बच्चा अपनी मां के खून से लथपथ शव के पास रोता हुआ मिला*

    उत्तरप्रदेश,, सियासत दर्पण न्यूज़,, मौदहा,कम्हरिया, पत्नी की लोहे की रॉड से मारकर की हत्या, तीन साल के बच्चे को शव के साथ कमरे में कर दिया बंद, गिरफ्तार दंपति के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *साहू समाज और हिंदू संगठन ने पुलिस चौकी में किया हंगामा*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 2 views
    *साहू समाज और हिंदू संगठन ने पुलिस चौकी में किया हंगामा*

    *वाहन चेकिंग के दौरान अवैध उगाही, एसपी ने आरक्षक को किया लाइन अटैच*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 2 views
    *वाहन चेकिंग के दौरान अवैध उगाही, एसपी ने आरक्षक को किया लाइन अटैच*

    *पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 1 views
    *पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या*

    *दुर्ग के देवेश साहू टॉपर*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 1 views
    *दुर्ग के देवेश साहू टॉपर*

    *रायपुर के विधायक को आया फर्जी IB अधिकारी का कॉल*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 1 views
    *रायपुर के विधायक को आया फर्जी IB अधिकारी का कॉल*

    *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में श्रम सुधारों का ऐतिहासिक क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 3 views
    *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में श्रम सुधारों का ऐतिहासिक क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई*

    You cannot copy content of this page