*एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारत ने स्पेन को 2-0 से हराया*

भुवनेश्वर  ।(सियासत दर्पण न्यूज़) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 (पुरुष) में स्पेन को 2-0 से हराकर पहले मैच में मिली 1-3 की हार का बदला ले लिया। नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह की गैर मौजूदगी में रविवार रात खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम के लिए मनदीप सिंह ने (32वें) मिनट और दिलप्रीत सिंह ने (39वें) मिनट में गोल कर भारत को इस सीजन की पहली जीत दिलाई। भारतीय कप्तान को इस मैच में आराम दिया था। पहले क्वार्टर में भारत ने जहां शानदार रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया वहीं स्पेन की टीम आक्रामक रही। इसके बावजूद पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी।  हाफ-टाइम के बाद मनदीप ने दिलप्रीत की मदद से गतिरोध को तोड़ते हुए 32वें मिनट में गोलकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 39वें मिनट में गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद कई पेनल्टी कॉर्नर हुए लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में विफल रही। अंतिम क्वार्टर में स्पेन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल करने के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन भारतीय हॉकी टीम की रणनीति के आगे उनकी एक न चली और भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा।  मंगलवार को भारत का मुकाबला जर्मनी से होगा।

  • Related Posts

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) भारत और साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच ने उस समय सबका ध्यान…

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे ड्रेसिंग रूम का माहौल कथित तौर पर तनावपूर्ण है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम के प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 34 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 7 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page