*कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 की मौत, 3 गंभीर*
कांकेर:(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ।…
