*मतदान की तारीख नजदीक आते ही बढ़ रही राजनैतिक सरगर्मी*

अंबिकापुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) सरगुजा संसदीय सीट के लिए तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। मतदान से पहले राजनीतिक दलों की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे-वैसे प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला मुख्यालय बलरामपुर से लगे दहेजवार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट अंबिकापुर आने वाले थे कार्यक्रम में हुआ बदलाव। हो सकता है कल मंगलवार को सचिन पायलट नगर निगम अंबिकापुर क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के साथ ही सरगुजा संसदीय सीट के बलरामपुर और सूरजपुर जिले में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। तीन मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी सरगुजा संसदीय सीट में चुनावी सभा को संबोधित करेंगीं । उनके प्रवास की तैयारियां भी चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा संसदीय सीट में लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने सरगुजा संसदीय सीट के वाड्रफनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया था। सोमवार को मुख्यमंत्री एक बार फिर जिला मुख्यालय बलरामपुर के नजदीक दहेजवार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बलरामपुर पहुंचेंगे। यहां से वह सभा स्थल जाएंगे। सरगुजा संसदीय सीट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आक्रामक हैं। वे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को एक भी सीट नहीं जितने देने के दावे के साथ जनसमर्थन मांग रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिना रहे हैं। संभव हुआ तो मंगलवार को ही वे नगर निगम अंबिकापुर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव भी इन दिनों सरगुजा संसदीय सीट के प्रवास पर हैं। मतदान की तारीख नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस लगातार मतदाताओं के बीच पहुंच कर अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page