*सीबीआई का डर दिखा महिला डॉक्टर से 5.47 लाख की ठगी*

कोरबा।(सियासत दर्पण न्यूज़)  कोरबा में CBI का डर दिखाकर अज्ञात व्यक्ति ने महिला डॉक्टर को सीबीआई का डर दिखा कर से 5.47 लाख की ठगी कर ली। महिला डॉक्टर ने सिविल लाइन थाना रामपुर में मामले की शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा क्षेत्र का है। यहां निवासरत छाया गौतम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि किसी पार्सल को मलेशिया ब्राउन शुगर भेजने के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने डॉक्टर गौतम को फोन किया। उसमें कई तरह की बातें करने के साथ धमकी दी, फिर दिल्ली आने को कहा गया। पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर धोखाधड़ी की गई। ब्लैकमेल और ठगी करने वाले ने छाया गौतम को वीडियो कॉल करने के साथ यह भी बताया था कि इतना सब कुछ करने के बाद उनके खाते को लीगलाइज कर दिया जाएगा। रुपए वापस कर दिए जाएंगे। शिकायत पर पुलिस ने धारा 419, 420, 384, 468 और 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने सिम नंबर 9852758177 के धारक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही मामला पुलिस की जानकारी में आने पर खाते को होल्ड कराया गया है।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page