*सुकमा जिले के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़*

सुकमा। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ के दौरान एक नक्‍सली मारा गया। नक्‍सली का शव बरामद होने की सूचना मिली है। इस दौरान कुछ नक्‍सलियों को भी गोली लगने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान उनकी जवानों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। मौके से नक्सली का शव मिलने की खबर भी है। पता चला है कि लगातार मुठभेड़ के दौरान अभी भी इलाके में जवान मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर इलाके में नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी की जा रही है। नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि है। सुकमा जिले के थाना किस्टाराम क्षेत्र अंतर्गत पेसेलपाड़ व आसपास के जंगल में किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादिओं की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी,बस्तर फाइटर एवं 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर रवाना हुई थी।सुबह लगभग 07:00 बजे पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने पर हथियार सहित एक नक्सली का शव एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। मृत नक्सली के शव की शिनाख्तगी की जा रही है।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page