*एडमिरल त्रिपाठी ने नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने मंगलवार को यहां 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में भारतीय नौसेना की कमान संभाली। उन्हें एडमिरल आर हरि कुमार के स्थान पर नया नौसेना प्रमुख बनाया गया है जो नौसेना में लंबे और शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्त हो गये। इससे पहले एडमिरल त्रिपाठी नौसेना के उप प्रमुख थे। नौसेना की कमान संभालने के बाद उन्होंने कहा कि वह नौसेना को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस करने की दिशा में कार्य करेंगे और नौसेना सदैव राष्ट्र प्रथम के मंत्र पर कार्य करते हुए सुभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहेगी। उन्होंने कहा,“ भारतीय नौसेना का छब्बीसवां नौसेना अध्यक्ष बनने पर मुझे अत्यंत गर्व और सम्मान की अनुभूति हो रही है। मुझसे पहले पच्चीस नौसेना अध्यक्षों ने अपनी कर्मठता और समर्पण से हमारी नौसेना को युद्ध तत्पर, विश्वसनीय, सुगठित और भविष्य की ताकत बनाई है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं भारतीय नौसेना को और आत्मनिर्भर, मजबूत तथा प्रौद्योगिकी से लैस बनाऊँ। मेरी पूरी कोशिश रहेगी भारतीय नौसेना, हमारे देश के समुद्री हित और समुद्री रक्षा दोनों पर हरदम खरी उतरे – कभी भी, कहीं भी, कैसे भी। मैं आप लोगों के द्वारा सभी भारतीयों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी नौसेना हरदम ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र का पालन करते हुए आपके साथ खड़ी है। ” एडमिरल त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी,खडकवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें एक जुलाई 1985 को नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी तथा बाद में कार्यकारी के रूप में कार्य किया है। उन्होंने आईएनएस विनाश, किर्च और त्रिशूल जैसे युद्धपोताें को कमान किया। लगभग 40 वर्षों के करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण संचालन और स्टाफ नियुक्तियाँ कीं।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page