Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कामठी क़े पुरातात्विक हनुमान जी के मूर्ति खंडित किये जाने पर भड़के कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कामठी क़े पुरातात्विक हनुमान जी के मूर्ति खंडित किये जाने पर भड़के कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,जिला पंचायत सदस्य और युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी ने बताया आज ग्राम कामठी में पुरातात्विक हनुमान जी के मूर्ति को असामाजिक तत्वों का द्वारा खंडित किया गया है इस ओर भाजपा के नेताओं का ध्यान नहीं है केवल चुनाव में धर्म के आड़ पर राजनीति करते है इनका धर्म और आस्था से कोई वास्ता नहीं है,

पूर्व में भाजपा शासनकाल में डोंगरिया स्थित जालेश्वर महादेव को खंडित किया था और अब कामठी में हनुमान मंदिर को खंडित किया गया है ।
जिले में 2 विधायक है वर्तमान सांसद है मगर प्राचीन मंदिरों की सुरक्षा के तरफ किसी का ध्यान नहीं है और न हि गृह मंत्री और विधायक एवं सांसद अभी तक घटना स्थल तक नही पहुंचे है ना ही सुध लेने को समय है केवल राजनीति करके सत्ता हथियाना चाहते है ।
तुकाराम चंद्रवंशी ने कहा कामठी का प्राचीन मंदिर हम सब के लिए आस्था का प्रतीक है और ऐसे धार्मिक उन्माद फैलाने वाली मानसिकता के लोगो पर शख्त कारवाई करें और दोषी को कड़ी सजा दिलाएं अन्यथा युवा कांग्रेस सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page