Home / छत्तीसगढ़ / *घर में घुसकर कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप*

*घर में घुसकर कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजनांदगांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अमलीडीह में शुक्रवार को अज्ञात आरोपित ने घर घुसकर 18 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह 11 बजे की आसपास की है। मृतक 18 वर्षीय देवप्रकाश वर्मा घर पर अकेला था। वहीं माता-पिता काम पर गए हुए थे। घर में दो बहन में एक बड़ी बहन मधु 19 साल मनरेगा में हाजिरी दिलवाने गई थी। जबकि एक छोटी बहन माया नहाने गई थी। मृतक की छोटी बहन घर पहुंची तो देवप्रकाश लहूलुहान था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के पिता को दी। युवक की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक हाल ही में 12 कक्षा का परीक्षा दिलाया था। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page