Home / छत्तीसगढ़ / *रायपुर,भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, रायबरेली का AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक किया नियुक्त*

*रायपुर,भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, रायबरेली का AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक किया नियुक्त*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को एक और बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को रायबरेली लोकसभा सीट का AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भूपेश बघेल अब राहुल गांधी की चुनावी तैयारियों की जिम्‍मेदारी संभालेंगे। बतादें कि राहुल गांधी वायनाड के अलावा रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी का AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार अहम माना जाता है। रायबरेली लोकसभा सीट का सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने पर पूर्व सीएम बघेल ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्‍यक्‍त किया है। भूपेश बघेल ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट कर कहा, इस बड़ी जिम्मेदारी और भरोसे के लिये शीर्ष नेतृत्व का आभार।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page