Home / राजधानी / *रायपुर,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान*

*रायपुर,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मतदान प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले ही पहुंच गई थीं मतदान केंद्र, सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज सवेरे रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने और उनकी मां अनिता बाबासाहेब कंगाले ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। वे मतदान शुरू होने के 15 मिनट पूर्व ही अपने मतदान केंद्र पहुंच गई थीं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। श्रीमती कंगाले ने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए ‘छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान’ का संदेश दिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page