Home / National / *शेयर बाजार में घटबढ़*

*शेयर बाजार में घटबढ़*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मुंबई । (सियासत दर्पण न्यूज़) एशियाई बाजारों के नकारात्मक रुझान के दबाव में स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, आईटी, बैंकिंग और टेक समेत छह समूहों में हुई बिकवाली से आज सेंसेक्स फिसल गया जबकि निफ्टी हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 45.46 अंक उतरकर 73,466.39 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी बढ़त के साथ 22,302.50 अंक पर रहा। हालांकि मझौली और छोटी कंपनियों में हुई लिवाली ने बाजार को और अधिक गिरने से बचाया। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.78 प्रतिशत की छलांग लगाकर 41,531.57 अंक और स्मौलकैप 0.50 प्रतिशत उछलकर 46,148.67 अंक हो गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3926 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2128 में लिवाली जबकि 1667 में बिकवाली हुई वहीं 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी 25 कंपनियां तेजी जबकि 24 गिरावट पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के छह समूहों में गिरावट का रुख रहा। इससे वित्तीय सेवाएं 0.40, हेल्थकेयर 0.03, आईटी 0.57, बैंकिंग 0.38, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.11 और टेक समूह के शेयर 0.29 प्रतिशत टूट गए। वहीं, ऊर्जा 1.67, इंडस्ट्रियल्स 1.79, यूटिलिटीज 0.94, ऑटो 1.18, कैपिटल गुड्स 2.13, धातु 1.61, तेल एवं गैस 1.79, पावर 1.55, रियल्टी 0.65 और सविसेज समूह के शेयरों में 0.80 प्रतिशत की तेजी रही। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एशियाई बाजारों में गिरावट रही। इस दौरान जापान का निक्केई 1.63, हांगकांग का हैंगसेंग 0.90 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.61 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं, ब्रिटेन का एफटीएसई 0.52 और जर्मनी का डैक्स 0.54 प्रतिशत मजबूत रहा। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 287 अंक लुढ़ककर 73,225.00 अंक पर खुला और भारी बिकवाली के दबाव में दोपहर से पहले 73,073.92 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया लेकिन लिवाली शुरू होने से दोपहर बाद 73,684.93 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि एक बार फिर बिकवाली हावी होने से गिरावट आई। संभलने की तमाम कोशिशों के बावजूद अंत में पिछले कारोबारी दिवस के 73,511.85 अंक के मुकाबले 0.06 प्रतिशत उतरकर 73,466.39 अंक रह गया। इसी तरह निफ्टी भी 71 अंक गिरकर 22,231.20 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,185.20 अंक के निचले जबकि 22,368.65 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,302.50 अंक की तुलना में सकारात्मक रुझान के साथ 22,302.50 अंक पर सपाट रहा। इस दौरान सेंसेक्स की गिरावट पर रही कंपनियों में एशियन पेंट 2.31, अल्ट्रासिमको 1.76, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.65, एचडीएफसी बैंक 1.61, एचसीएल टेक 1.25, बजाज फाइनेंस 1.05, बजाज फिनसर्व 0.78, आईसीआईसीआई बैंक 0.77, इंफोसिस 0.75, टाइटन 0.49, टीसीएस 0.49, इंडसइंड बैंक 0.38, टेक महिंद्रा 0.37, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.25 और विप्रो 0.12 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, टाटा मोटर्स 2.43, पावरग्रिड 2.25, एनटीपीसी 1.89, एलटी 1.53, मारुति 1.41, नेस्ले इंडिया 1.19, रिलायंस 1.18, टाटा स्टील 1.13, एसबीआई 1.05, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.47, सन फार्मा 0.32, भारती एयरटेल 0.17, कोटक बैंक 0.12, एक्सिस बैंक 0.12 और आईटीसी के शेयरों ने 0.11 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page