*भाजपा ने अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया*

पटना ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सभा सचिव को दिया है। नोटिस में कहा गया है कि अब सदन का सभाध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी में विश्वास नहीं रहा है । अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी, पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद, जदयू के रत्नेश सदा समेत कई और विधायकों के हस्ताक्षर हैं। गौरतलब है कि अगस्त 2022 में महागठबंधन सरकार बनने के बाद श्री चौधरी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कोटे से विधानसभा अध्यक्ष बने थे । अब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ सरकार बनाई है तब श्री चौधरी के सभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देने पर उन्हें बहुमत से हटाने को तैयारी की जा रही है। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 128 और महागठबंधन के 114 विधायक है जबकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक अख्तरुल ईमान किसी गठबंधन के साथ नहीं हैं।

  • Related Posts

    *जबलपुर क्रूज हादसा: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटी के सिर पर हाथ रखकर किया सांत्वना*

    भोपाल/जबलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) एक तरफ बेटे-बेटियां आंसू नहीं रोक सके, तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी भावुक हो गए। माहौल इतना गमगीन था कि बस…

    *लापता लोगों की तलाश जारी: सेना, NDRF और SDRF ने मिलाया प्रयास*

    जबलपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) बरगी डैम में गुरुवार को हुए हादसे के बाद लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह सात बजे से सर्च आपरेशन फिर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page