*हमारे घोषणा पत्र को लेकर झूठ फैला रहे हैं मोदी: कांग्रेस*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार चरणों के चुनाव में अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए बौखला गए हैं और पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर लगातार झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा सोमवार को यहां दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री मोदी को दिल्ली की जनता से कोई लेना देना नहीं है। दिल्ली के आम लोगों के साथ 10 साल से अन्याय हो रहा है और कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाने के बाद यहां के लोगों के साथ हो रहे अन्याय को खत्म करेगी। श्री मोदी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “देश का राजा अगर झूठ बोल रहा है, तो वह वर्तमान के साथ आने वाले पीढ़ियों का भी नुकसान कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार हमारे मेनिफेस्टो के बारे में झूठ फैला रहे हैं। आपको विपक्ष की निंदा करनी है तो कीजिए लेकिन अपना लेखा- जोखा भी दीजिए। मोदी को अपना रिपोर्ट कार्ड देश के सामने रखना ही चाहिए, लेकिन आपके पास जवाब नहीं है और आपने देश के 10 साल व्यर्थ कर दिये हैं।” उन्होंने कहा कि देश की राजधानी होने के कारण दिल्ली के मुद्दे राष्ट्रीय स्तर के होते हैं। अगर दिल्ली में श्रमिकों की स्थिति दयनीय है, तो ये पूरे देश का प्रतिबिंब है। हमारे नेता राहुल गांधी ‘न्याय’ शब्द का उपयोग करते हैं। यह मात्र एक शब्द नहीं बल्कि हमारे संविधान और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। उन्होंने कहा, “राहुल जी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर दिल्ली पहुंचे और यहां के लोगों से बातचीत की तथा हमारा घोषणा पत्र उसी का परिणाम है। मोदी सरकार ने बदले की भावना के कारण दिल्ली की बनी-बनाई व्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश की। है।” कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “भाजपा ने मतदाताओं के विषय में सोचे बिना ही हमेशा एक छोटी और हल्की राजनीति की है। अटल जी के समय भी विपक्ष संघर्ष करता था लेकिन उस समय राजनीति का एक स्तर होता था। वो स्तर आज की मोदी सरकार में नजर नहीं आता।”

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    You cannot copy content of this page