*नए भारत में नई प्रगति के नए पैमाने गढ़े जा रहे हैं: योगी*

बस्ती । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत प्रगति के नये पैमाने गढ़ रहा है। बस्ती में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी,संतकबीर नगर से प्रवीण निषाद और डुमरियागंज से जगदंबिका पाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होेन कहा कि आज भारत में विरासत व विकास का अद्भुत संगम दिख रहा है। पहले स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर पूर्वांचल में सिर्फ बीएचयू व गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज था, लेकिन आज गोरखपुर में एम्स, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर समेत हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य हुआ। मासूम 40 वर्ष से इंसफेलाइटिस से दम तोड़ता था। यहां के बचपन को बचाने के लिए मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान, हर घर नल योजना और मेडिकल कॉलेज जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं। योगी ने कहा “ यह चुनावी संग्राम रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच चल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाना है। यह क्षेत्र कभी तरसता था कि एक चीनी मिल चल जाती। आज नई चीनी मिलें चल रही हैं। गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। कांग्रेस के समय में बंद हुआ गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाना 110 फीसदी से अधिक क्षमता से कार्य कर रहा है। नए भारत की नई प्रगति के नए पैमाने गढ़े जा रहे हैं। ” योगी ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पूरे देश के लोगों को चार जून के परिणाम के बारे में कोई संदेह नहीं रह गया है। चारों तरफ जनमानस उद्घोष कर रहा है- ‘फिर एक बार मोदी सरकार’, ‘अबकी पार-400 पार’। यह बात सुनते ही कांग्रेस व सपा के इंडी गठबंधन को चक्कर आने लगता है, क्योंकि दोनों मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। यह लोग पूछते हैं कि ऐसा नारा क्यों, तब जनता कहती है- चाहे जितना जोर लगा लो, जीतेंगे तो मोदी ही, क्योंकि जो राम को लाए हैं-हम उनको लाएंगे। मोदी जी ने 500 वर्ष का इंतजार समाप्त कराकर प्रभु रामलला को अयोध्या में विराजमान कर दिया है। उन्होने अपील की कि फिर मोदी सरकार लाने के लिए सभी लोग प्राण-प्रण से जुटें। हर एक सीट को मोदी जी के श्रीचरणों में समर्पित कर यूपी की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाएं और 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान दें। उन्होंने यहां की तीनों सीटों पर फिर से भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान भी किया। जनसभा में केंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान, राकेश सचान, दानिश अंसारी, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक श्रीराम चौहान, जयप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    You cannot copy content of this page