*नयी दिल्ली,अदालत ने बिभव कुमार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तीस हजारी ने अदालत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को शुक्रवार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में गिरफ्तार बिभव कुमार की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने आज उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत में सुनाव के दौरान दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार की चार दिन की न्यायिक हिरासत मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और उन्हें 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने मालीवाल से मारपीट मामले में 18 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी बिभव कुमार ने जांच के दौरान जब्त किए गए डीवीआर की सुरक्षा और उसे रिकॉर्ड पर रखने के लिए एक आवेदन दायर किया है।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *90 लाख की चोरी के आरोपी ने की आत्महत्या, जांच जारी*

    *90 लाख की चोरी के आरोपी ने की आत्महत्या, जांच जारी*

    *20 मिनट की चोरी में 10 लैपटॉप हुए लापता, प्रशासन अलर्ट*

    *20 मिनट की चोरी में 10 लैपटॉप हुए लापता, प्रशासन अलर्ट*

    *RCB-KKR मैच में शाहरुख खान की संभावना: रायपुर में हो सकता है जलवा*

    *RCB-KKR मैच में शाहरुख खान की संभावना: रायपुर में हो सकता है जलवा*

    *35 फीट ऊंचाई पर फंसी युवती, रायपुर में रोकी गई भीड़*

    *35 फीट ऊंचाई पर फंसी युवती, रायपुर में रोकी गई भीड़*

    *महापौर के साले पर छापा, रायपुर से बम बनाने का मटेरियल बरामद*

    *महापौर के साले पर छापा, रायपुर से बम बनाने का मटेरियल बरामद*

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    You cannot copy content of this page