Home / News / *रायपुर,छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया*

*रायपुर,छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया

अभिषेक कसार ने बताया कि भाजपा ने चण्डीगढ़ मेयर चुनाव में दुनिया के समाने भारत को शर्मशार किया है, चण्डीगढ़ में केवल चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर दी।

 

चण्डीगढ़ मेयर चुनाव में कुल 36 पार्षदों ने मतदान किया जिसमे भाजपा गठबंधन के पास केवल 16 पार्षद थे और INDIA गठबंधन के 20 पार्षद थे। चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर भाजपा ने दबाव बनाकर INDIA गठबंधन के 8 वोटो को रद्द कर लोकतंत्र को शर्मसार करते हुए भाजपा को जीता दिया।

आज देश की जनता को फैसला करना होगा की देश लोकतंत्र से चलेगा या भाजपा की तानाशाही से, ऐसे देश में चुनाव करवाने और जनता के मत का कोई महत्व नहीं बचेगा।

इस प्रदर्शन में उपस्थित प्रदेश सचिव रुचिर दुबे, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष आज़ाद वर्मा, ज़िला सचिव विनोद यादव, विनय तिवारी, दक्षिण विधानसभा उपाध्यक्ष दीपेश कृपाल, विधानसभा समन्वयक राजिक खान, दक्षिण महासचिव अनिल सेन, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र जलक्षत्री, आवेश ख़ान, भास्कर दूबे, धवल तिवारी, बबलू सोनी, निखिल वर्मा आदि।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page