*जनता की हितो के लिए सांसद के रूप में आवाज उठाएगी महारानी कृति सिंह,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

त्रिपुरा पूर्व से सी.पी.आई.(एम) के राजेंद्र रियांग को चार लाख छियासी हजार आठ सौ उन्नीस मतो से हराया

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,कवर्धा राज परिवार से प्रथम सांसद बनी रानी कृति सिंह
त्रिपुरा पूर्व से सी.पी.आई.(एम) के राजेंद्र रियांग को चार लाख छियासी हजार आठ सौ उन्नीस मतों से हराया
कवर्धा राज परिवार का 1952 से एतिहासिक राजनैतिक सफरनामा में अब लोक सभा सांसद के रूप में रानी कृति सिंह सांसद के रूप में शपथ लेंगी,रानी कृति सिंह त्रिपुरा राज परिवार से है जहाँ पिताश्री त्रिपुरा महराज स्व. किरित विक्रम किशोर देव बर्मन जी सांसद एवं उनकी माताजी त्रिपुरा राजमाता श्रीमती विभु कुमारी सांसद रह चुकी है एवं त्रिपुरा राज्य में मंत्री के रूप में अपनी सेवा दे चुकी है  भाई त्रिपुरा महाराज प्रद्युत किशोर देव बर्मन टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक एवं अध्यक्ष है  त्रिपुरा राज्य में इनके 13 विधायक है एवं भारतीय जनता पार्टी के साथ राज्य में गठबंधन सरकार में है | कवर्धा राज परिवार का राजनैतिक सफरनामा 1952 से है जहां महाराजा स्व. धरमराज सिंह, स्व. विश्वराज सिंह, स्व. यशवंत राज सिंह राजमाता शशिप्रभा देवी राजा साहब योगेश्वर राज सिंह विधायक के रूप में जनता की आवाज प्रदेश में बुलंद करते रहे है |

वर्तमान में कवर्धा की रानी श्रीमती कृति सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा राज्य से त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था जहाँ रानी साहिबा ने जनता के आशीर्वाद एवं अपार जन समर्थन से सी.पी.आई.(एम) के राजेंद्र रियांग को चार लाख छियासी हजार आठ सौ उन्नीस मतों से हराकर, जनता की आवाज एवं जनता की हितो के लिए दिल्ली संसद में उनके अधिकारों की बाते रखेंगी |
रानी साहिबा कृति सिंह आपने छात्र जीवन से ही लोगो के अधिकारों के प्रति सजग रही है त्रिपुरा एवं कवर्धा में जनजाती, धर्म, संस्कृति के कार्यो मंज अपनी सहभागिता देती रही है | भोजली, विजयादशमी, गौरा, गेड़ी, आदि लोक परंपरा के त्योहारों में राजा साहब योगेश्वर राज सिंह के साथ मिलकर अपना संरक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर जीवंत रखी है | रानी साहिबा अपने निवास में अपने हाथो से गौ सेवा एवं अन्य जानवरों की सेवा करती है |
रानी साहिबा श्रीमती कृति सिंह के जीत से पुरे कवर्धा जिले में अभूतपूर्व उत्साह है | त्रिपुरा राज्य में भी उनके एतिहासिक जीत पर बधाइयो एवं आतिशबाजियो के साथ स्वागत किया जा रहा है,

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page