Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,जनता ने भाजपा की विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जताया विश्वास – भावना बोहरा,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,जनता ने भाजपा की विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जताया विश्वास – भावना बोहरा,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की बड़ी जीत, जनता के विश्वास और 10 वर्षों के विकास का परिणाम है : भावना बोहरा

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही देश में एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा इस चुनाव में 240 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अरुणाचल प्रदेश और उड़ीसा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने जो जनाधार दिया है उसमें एक बार पुनः एनडीए गठबंधन पर उन्होंने विश्वास जताया है। एनडीए गठबंधन की यह बड़ी जीत जनता के विश्वास और 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का परिणाम है। जनता के इस जनादेश से एकतीसरी बार देश में फिर से मोदी सरकार जरुर बनेगी और एनडीए ने देश के विकास एवं जनहित की आकाँक्षाओं को पूरा करने के साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को जरुर पूरा करेगी।

भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है जिसके लिए मैं प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करती हूँ। पिछले छः महीनों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए प्रदेश के विकास एवं जनता के लिए जनहितैषी योजनाएं चलाई हैं जनता ने उसके प्रति अपना विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलाई है। विधानसभा चुनाव की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने जा रही है वहीं उड़ीसा की जनता ने भी भाजपा की विकास नीति, ऐतिहासिक निर्णयों के प्रति भाजपा पर विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक जीत दिलाई है। यह सभी पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की नीतियों एवं देश के विकास के साथ ही अन्त्योदय के लक्ष्य के साथ भाजपा सरकार के कार्यों पर जनता का विश्वास है। हमारे राजनांदगांव लोकसभा में भी जनता ने एक बार पुनः भाजपा के प्रति अपने दृढ़ विश्वास से एक बड़ी व महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने में पूर्ण सहयोग दिया है जिसके लिए मैं राजनांदगांव लोकसभा की जनता का भी आभार व्यक्त करती हूँ। राजनांदगांव लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ में जनता ने अपने जनादेश से स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेशवासी सुशासन और विकास चाहते हैं।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए की यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों पर जनता-जनार्दन के अटल विश्वास की जीत है। ‘विकसित भारत’ के ध्येय के साथ देश के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और लगातार तीसरे कार्यकाल में हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में नए आयाम प्राप्त करेगा। सेवा, सुशासन और विकास का संकल्प लेकर ‘अंत्योदय’ का हमारा प्रण, देश की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने के साथ उनके आत्मविश्वास को नए पंख देगा। इस चुनाव में देश की जनता ने जातिवाद, परिवारवाद व तुष्टिकरण को नकार कर विकासवाद और राष्ट्रवाद को चुना है। यह विजय भारत के जन-जन की विजय है, जिसके लिए मैं समस्त देशवासियों और और खासकर छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करती हूँ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page