प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के आर्थिक उन्नति और प्रगति का बना रहा है एक मजबूत आधार-सांसद संतोष पाण्डेय
पीएम सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के 1 लाख 15 हजार 614 कृषको के खाते में 23 करोड़ 46 लाख की राशि हस्तांतरित
कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वराणसी उत्तरप्रदेश से देश के करोड़ों किसानों के खाते में सीधे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 वीं किश्त की राशि हस्तांतरित किया। कबीरधाम जिले के ग्राम नेवारी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पीएम सम्मान निधि योजना के तहत हस्तांतरित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जिले के हजारों किसान शामिल हुए। पीएम सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के 1 लाख 15 हजार 614 कृषको के खाते में 23 करोड़ 46 लाख की राशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी वर्चुअल माध्यम से कृषकों से संवाद भी किया।
सांसद संतोष पाण्डेय ने संबोधित करते हुए

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने

जिले के कृषकों में दिखा उत्साह
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य देश के गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करके उनकी आय में वृद्धि करना है। योजनांतर्गत पात्र कृषक परिवार जिनके पास कृषि धारित भूमि है उनकों प्रत्येक वर्ष आर्थिक सहायता के रूप में 6 हजार रूपए तीन किश्तों में प्रदान की जाती है। जिले के पात्र पंजीकृत कृषकों को अब तक कुल 16 किस्त की राशि 348.135 करोड़ कृषकों के खाते में हस्तातरित की जा चुकी है। 17 वीं किस्त की राशि जिले के पात्र पंजीकृत 1 लाख 15 हजार 614 कृषकों के खाते में राशि 23.4618 करोड़ रूपए डीबीटी के माध्यम से हस्तातरित की गई। राशि के हस्तांरण होने पर जिले के कृषकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। खरीफ सीजन प्रारंभ होने जा रहा है और कृषकों को कृषि आदान जैसे खाद, बीज, कीटनाशक खरीदने के लिए राशि के रूप में आर्थिक सहायता मिलेगी।
हितग्राहियों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा मछली पालन विभाग के अंतर्गत नांव योजना के तहत पांच हितग्राही श्रीमती रामहीन बघेल को जाली एवं आईस बाक्स, श्रीमती गायत्री साहू, रामकली धुर्वे, सोनी मल्लाह को जाली और मिलिन खरे को आइस बॉक्स वितरण किया गया। इसके साथ ही 14 हितग्राही श्रीमती सुमनलता कौशिक, श्रीमती दशमत चेलक, श्रीमती ममता बघेल, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती सरस्वती साहू, श्रीमती मनीषा, श्रीमती सतरूपा, श्रीमती संतोषी बाई चंद्रवंशी, श्रीमती गीता तिवारी, श्रीमती शीशम साहू, श्रीमती गंगोत्री जायसवाल, श्रीमती हेमलता, श्रीमती सविता और श्रीमती निर्ति साहू को कृषि सखी प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान किसान दिगदर्शिका पुष्तिका का विमोचन भी किया गया।











