*पेसीएम अभियान मामले में राहुल की जमानत याचिका मंजूर*

बेंगलुरु,(सियासत दर्पण न्यूज़)  एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में कर्नाटक में बेंगलुरु की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई की ओर से पेसीएम अभियान को लेकर दायर मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमानत याचिका को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। यह मामला पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए विवादास्पद ‘पेसीएम’ अभियान से उपजा है, जिसमें तत्कालीन भाजपा सरकार पर अपने 2019-2023 के कार्यकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया गया था। न्यायाधीश केएन शिवकुमार ने कांग्रेस नेता को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के निर्देश दिये थे। श्री गांधी कड़ी सुरक्षा और मीडियाकर्मियों की भीड़ के बीच विशेष अदालत पहुंचे। ‘पेसीएम’ अभियान कर्नाटक में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की कांग्रेस पार्टी की रणनीति का केंद्र बिंदु रहा , जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े क्यूआर कोड के साथ दिखाया गया। इस अभियान ने देश का ध्यान आकर्षित किया और यह कांग्रेस पार्टी का प्रमुख चुनावी हथियार बना। मुख्यधारा के समाचार पत्रों में विज्ञापनों वाले ‘पेसीएम’ अभियान में आरोप लगाया गया था कि भाजपा सरकार बड़े पैमाने पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल है। इसे लेकर काफी विवाद पैदा हो गया तथा इसके विरोध में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया। इस मामले में कई बड़े नेताओं की पेशी हो चुकी हैं। गत एक जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अदालत के समक्ष पेश हुए थे। इन दोनों नेताओं को भी इसी मानहिन मामले में जमानत मंजूर की गयी थी।

  • Related Posts

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page