*अजमेर,,लोकसभा चुनाव में मिला जनादेश मोदी सरकार के खिलाफ है: पायलट*

अजमेर (सियासत दर्पण न्यूज़) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने कहा है कि लोकसभा चुनाव परिणामों का सही दिशा में आंकलन करें तो वोट मोदी सरकार के खिलाफ डला है। 400 का दावा करने वाले 200 के आसपास आकर सिमट गये। श्री पायलट आज जयपुर से जालोर जाते समय अजमेर हाईवे स्थित अशोक उद्यान पर रूके जहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कड़ी महनत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का मजबूत नेतृत्व मिला। कांग्रेस ने देश में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका चुनावों में फायदा मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 11 सीटें छीनकर लाना मेहनत का ही परिणाम है जहां रह गये, वहां और मेहनत करेंगे। श्री पायलट ने देश में अप्रत्यक्ष बेरोजगारी, महंगाई को आम जनता का मुद्दा बताया जिससे सभी लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अमीरी-गरीबी की नीति का निर्माण चंद लोगों के फायदे के लिये किया गया है, लेकिन ये सब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। अजमेर में प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, महेंद्र सिंह रलावता, शहर अध्यक्ष विजय जैन सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने श्री पायलट का स्वागत किया।

  • Related Posts

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page