*जेरठी सीकर,,,अमर शहीद हरी सिंह काजला की 40वीं शहादत दिवस पर 183 यूनिट ब्लड डोनेट कर शहीद को दी श्रद्धांजलि,. महासचिव रणबीर सिंह*।

अमर शहीद हरी सिंह काजला की 40वीं शहादत दिवस पर 183 यूनिट ब्लड डोनेट कर शहीद को दी श्रद्धांजलि । सरकार अर्ध सैनिकों के साथ भेदभाव बंद कर शहीद परिवारों की सुध ले – एडीजी एच आर सिंह

जेरठी सीकर,,,सियासत दर्पण न्यूज़,    महासचिव रणबीर सिंह ने बताया कि ब्लू ऑपरेशन में शहीद बीएसएफ हवलदार हरिसिंह के 40वे शहादत दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। ग्राम जेरठी तथा अन्य गांवों से सैकड़ों की संख्या में आए प्रबुद्धजनों व विरांगनाओं ने शहीद प्रतिमा पर फूलों के हार चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके तत्काल बाद श्री प्रताप सिंह पिलानिया और स्वर्गीय सीताराम जोशी के सुपुत्रों द्वारा निर्मित जिम का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के शुरुवात में एडवोकेट रणधीर सिंह ने अपने स्वागत भाषण में सभी आगंतुकों का स्वागत किया और आभार प्रकट किया।


राजस्थान एक्स पैरा मिलिट्री फोर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामचंद्र सुंडा ने पुरजोर मांग की कि शहीद परिवार को विशेष पैकेज, नहरी जमीन और उनके एक पुत्र को सरकारी नोकरी दी जाए। कार्यक्रम में मौजूद धोद विधायक गोरधन वर्मा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार और प्रेम सिंह बाजोर अध्यक्ष सैनिक कल्याण बोर्ड के नाम से ज्ञापन देकर मांग की गई की सीकर जिले 30 हजार पैरामिलिट्री परिवार एवम राजस्थान के 3 लाख परिवारों की अनदेखी न करे। इस अवसर पर विधायक गोरधन वर्मा ने कहा की वे सैनिकों का सम्मान करते हैं और शहीद परिवार के लिए हर मुमकिन सहयोग करने तो तैयार हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वे पैरा मिलिट्री फोर्सेज की मांगो को रखने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात करवाएंगे ।
समारोह में उपस्थित समस्त मेहमानों ने शहीद हरी सिंह जी की विरांगना श्रीमती मानकोरी देवी को शॉल उठाकर सम्मान किया तथा प्रतिभान छात्रों को मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के तौर पर दिल्ली से पधारे एडिशनल डीजी एच आर सिंह अध्यक्ष अलॉइंस आफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन व जनरल सेक्रेटरी रणबीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे पैरामिलिट्री फोर्सेज सेवानिवृत जवानों के वेलफेयर के लिए सड़क से संसद तक की लड़ाई अपने अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे। राज्यों में अर्ध सैनिक कल्याण के गठन, जिला स्तर पर सीजीएचएस डिस्पेन्सरी खोलने, पैरामिलिट्री झंडा दिवस कोष व अर्ध सैनिक स्कूलों की स्थापना की मांग की गई। एडीजी श्री एचआर सिंह ने शहीदों के लिए पॉलिसी बनाने की मांग दोहराई।
राजस्थान सीएपीएफ एसोसिएशन के अध्यक्ष इंस्पेक्टर जनरल मदन सिंह राठौड़ नेअपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ऐसे अवसर पर शहीद हरी सिंह के नाम से पेड़ लगाये यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम के दौरान जिला उपप्रमुख ताराचंद धायल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पी एस जाट, बीजेपी नेता रामेश्वर रनवा आदि नेताओं भी शिरकत की। बीएसएफ के कमांडेंट करामत अली और उनके दोनो पुत्र डिप्टी कमांडेंट यूसुफ पठान और कर्नल सलीम पठान ने भी अपने ओजस्वी विचार रखे । शहीद हरी सिंह जी पोत्री ने मैं मिट्टी में मिल जांवा गाने पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को भावुक कर दिया ।
इस अवसर पर 183 यूनिट्स जवानों ने रक्तदान किया। अंत में श्री भूपेंद्र काजला ने अपने धन्यवाद भाषण में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी आगंतुकों को प्रसाद ग्रहण करके जाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का संचालन समसुद्दीन और सुलतान सुंडा ने किया तथा राष्ट्रभक्ति के गीतों से कार्यक्रम में समां बांधने का काम किया ।

  • Related Posts

    *असम चुनाव में बड़ा उलटफेर: जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे, बीजेपी का जीत का सिलसिला*

    नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली जोरहाट विधानसभा सीट…

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) (Assembly Election Result 2026)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में तस्वीर साफ होती दिख रही है। राज्य की 293 सीटों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    You cannot copy content of this page