Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर,पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक “स्पीच कॉम्पीटिशन” का आयोजन किया,डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट*

*बिलासपुर,पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक “स्पीच कॉम्पीटिशन” का आयोजन किया,डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट

विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया..

बिलासपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,बिलासपुर भारतीय नगर चौक स्थित शाला फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक “स्पीच कॉम्पीटिशन” का आयोजन किया गया जिसमे जल, वायु एवं भू-प्रदूषण को ले कर कक्षा नर्सरी से लेकर सभी बच्चो ने अंग्रेजी भाषा मे भावुक कर देने वाले भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण जैसे अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर ज़ोर देते हुए सभी लोगो को जागरूक करने की अपील करते हुए, वृक्ष बचाओ वृक्ष लगाओ, जैसे स्लोगन का इस्तेमाल बच्चो ने अपने भाषण मे किया।पर्यावरण में ऑक्सीजन गैस की पर्याप्त मात्रा सुरक्षित रखने हेतु जितना हो सके गाड़ी की जगह साइकल एवं पैदल चलने, पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने, “थ्री आर” जैसे “री यूज़”, “रिड्यूस”, और “रि साइकल” करने छोटे-छोटे बच्चों ने ऐसा ना केवल हमारे शहर, हमारे भारत देश अपितु पूरे प्लानेट को हरा भरा और प्रदूषण मुक्त करने हेतु पूरे देश वासियों को जागरूक करने की कोशिश की , ताकि ऐसी भयानक गर्मी और अनचाहे परिवर्तन पर्यावरण मे ना हो ऐसा संदेश दिया।
इसके अतिरिक्त इन बच्चों ने पर्यावरण के प्रति अपनी सीमित जानकारी के जरिए समाज को यह संदेश दिया कि अगर हम अभी भी जागरूक नहीं हुए तो स्थिति बद से बदतर होती जाएगी। इसका एक जीता जागता नमूना पिछले 15 दिनों से हम सब महसूस कर ही रहे हैं, सब कुछ भस्म कर देने की क्षमता रखने वाली गर्मी का कहर हमसे छुपा नही है।

स्कूल के प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर मोहम्मद इमरान खान ने सभी को अपनी ओर से विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं अपने पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने की सलाह दी, साथ ही उन्होंने बताया की स्कूल सदैव ही एसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चो तथा अन्य जनो को जागरूक करने का प्रयास करता है,और ऐसे कार्यक्रम मे बच्चों को निरंतर भाग लेने के लिये तोहफे, मैडल एवं सर्टिफिकेट देकर प्रेरित करते रहते है क्योंकि बच्चो के ऐसे कॉम्पीटिशन मे हिस्सा लेने से उनके अंदर अत्याधिक आत्मविश्वास पैदा होता है जो न केवल स्कूली जीवन अपितु इसके बाद के जीवन के संघर्ष मे भी बेहद कारगर होता है आगे उन्होंने बताया की यह केवल यहाँ तक सिमित न होकर हमारे पाठ्यक्रम का हिस्सा भी है जिससे बच्चो को पर्यावरण को पहुंचने वाले नुकसान और उसके बचाओ के बारे में अवगत कराया जा सके | स्कूल द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन निम्न बच्चों का रहा इनाया फातिमा के जी 1,इनाया बानो के जी 1,अरशलान खान के जी 2, मोहम्मद सुफियाना कुरैशी क्लास 1 ,मोहम्मद अब्बास क्लास 1, अनवार अहमद क्लास 2,अज़ालिया खान क्लास 2, शिफा फातिमा खान क्लास 2, अरफा सना रेहमानिया क्लास 2, अलीज़ा अमान रेहमानिया क्लास 2, शाद रज़ा क्लास 3, लामिया खान क्लास 3, इक़रा फातिमाब क्लास 3, आदिबा फातिमा क्लास 5, आमीन ताजी क्लास 5, मोहम्मद अल्तमश क्लास 6, नाज़रा आफरीन क्लास 6, सैय्यद अनस अली क्लास 6, अशफ़िया बानो क्लास 7, रेहान खान क्लास 7, इक़रा खान क्लास 7, बुशरा खातून क्लास 7, सुमय्या बानो क्लास 8, जाहिद खान क्लास 8, ताबिश अंसारी क्लास 9 तथा अक्सा फातिमा क्लास 9 इन सभी बच्चो ने बेहतरीन प्रदर्शन किया |

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page