Home / छत्तीसगढ़ / *राजनांदगांव में 20 किलो चांदी लेकर फरार चोर*

*राजनांदगांव में 20 किलो चांदी लेकर फरार चोर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजनांदगांव। (सियासत दर्पण न्यूज़) शहर की सनसिटी कॉलोनी में गुरुवार देर रात अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर करीब 15 से 20 किलो पुराने चांदी के बर्तन चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की पूरी गतिविधि घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से किया निरीक्षण

फुटेज में नकाब पहने संदिग्ध चोरों की आवाजाही और उनकी गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की तथा साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि चोर पहले से घर की रेकी कर चुके थे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। इस बड़ी चोरी की घटना के बाद सनसिटी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है और लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page