*रायपुर में लगातार हो रही है चोरी घटनाएं*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर (Raipur) में शातिर चोरों के हौसले बुलंद हैं। शातिर चोर सूने मकान समेत कई सोसाइटियों के घरों में दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को बैखोफ अंजाम दे रहे हैं। चोरी का ताजा मामला रायपुर के परसुलीडीह क्लासिक सिटी सोसाइटी से सामने आया है। यहां चोरों ने दिनदहाड़े वन विभाग में कार्यरत महिला के घर को निशाना बनाया। चोर महिला के घर से सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख 20 हजार नगदी समेत करीब 10 लाख से ज्यादा के सामान की चोरी कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरी के समय पीड़ित महिला का बेटा घर में ताला लगाकर अपनी मां को लेने नया रायपुर गया था। यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है। घटना का पता उस वक्‍त चला जब महिला घर वापस आई तो लौटी का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद महिला ने विधानसभा थाना में रिपोर्ट दर्ज की है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्‍थल का मुआयना किया। पुलिस चोरों की पतासाजी के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को तलाश रही है।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page