*केदारनाथ मंदिर से गायब हुआ 228 किलो सोना? CM पुष्कर सिंह धामी ने बता दिया सच*

देहरादून ।(सियासत दर्पण न्यूज़) बीते दिनों ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना गायब होने का आरोप लगाया था। उनके इस आरोप का कई साधु-संतों ने खंडन किया था। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आरोप लगाने के 5 दिन बाद अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा लगाए गए सभी आरोप तथ्य से परे हैं। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम समेत चारों धाम के विकास में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान के बारे में भी बताया। आइये जानते हैं सीएम धामी ने जवाब में क्या कहा है।

शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा लगाए गए आरोपों पर उनसे सवाल पूछा गया। सवाल का जवाब देते हुए सीएम धामी ने कहा कि ये आरोप तथ्य से परे हैं। जवाब देते हुए धामी ने आंकड़े भी बताए। धामी ने कहा कि जब से मंदिर का निर्माण और नवनिर्माण हुआ है तब से लेकर आजतक इतना सोना मंदिर में नहीं आया होगा। उन्होंने एक आंकलन देते हुए बताया कि इसका चौथाई हिस्सा ही आजतक मंदिर में आया होगा।

सीएम धामी ने कहा कि इस मामले पर मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता हूं, क्योंकि मंदिर समित के साधु-संतो ने इस बात का खंडन किया है। उन्होंने कहां कि साधु-संतों ने भी इस आरोप को तथ्यों से परे बताया है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि वो बाबा केदारनाथ का धाम है और बाबा के घर में कोई इस तरह का कृत्य करेगा तो बाबा की नजरों से वो बच नहीं सकता है।

बता दें कि बीते दिनों स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, अनंत अंबानी की शादी के लिए मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की थी। यहां से निकलने के दौरान स्वामी ने केदारनाथ मंदिर से सोना गायब होने क आरोप लगाया था। अब पुष्कर सिंह धामी ने उनके आरोपों का खंडन किया है। धामी ने चारों धामों के नवनिर्माण में पीएम मोदी के योगदान को लेकर उनको धन्यवाद भी दिया है।

  • Related Posts

    *शीतला माता मंदिर में भगदड़ से आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत, छह से ज्यादा घायल*

    नालंदा :(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक…

    *पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया उद्घाटन, सपा पर साधा निशाना*

    मेरठ : (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्घाटन शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 15 views
    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    You cannot copy content of this page