*दिल्ली,राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का अवार्ड से सम्मानित किया गया,सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़। लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2023 का आयोजन मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में किया गया। भारतीय संसदीय समूह (आईपीजी) द्वारा राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का अवार्ड से सम्मानित किया गया । वे एक ही समय में सांसद, विधायक और महापौर रहीं हैं । उन्होंने राजनीति में कई कीर्तिमान भी स्थापित किएहैं । राजनीतिज्ञ अपनी अलग छवि रखने वाली सरोज पाण्डेय को भाजपा ने 2004 से 2008 तक छत्तीसगढ़ प्रवक्ता का पद दिया और राष्ट्रीय कार्य समिति में सदस्य युवा मोर्चा महामंत्री का पद भी दिया।

सरोज पांडेय ने एक ही समय में महापौर विधायक व सांसद के निर्वाचित प्रतिनिधि के दायित्व के निर्वहन के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2010 में अपना नाम रजिस्टर करवा चुकी हैं। राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय को लोग बेहद शांत, सरल पर मुद्दों को उठाने में तेज तर्रार सुलझे हुए राजनीतिज्ञ के रूप में जानते है ।
लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड हर साल लोकसभा और राज्यसभा के विभिन्न सांसदों के उनकी विशिष्ठता के लिए दिया जाता है। लोकमत समूह द्वारा दिये जाने वाला यह विशिष्ठ पुरस्कार हर साल लोकसभा और राज्यसभा के विभिन्न सांसदों के उनके द्वारा किये गये लोक कल्याणकारी कार्यों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
राजनीतिक कैरियर में आगे बढ़ते हुए सरोज पाण्डेय दुर्ग शहर की दो बार महापौर बनी। इस चुनाव में जीत दर्ज कर ही हिंदुस्तान में सब से ज्यादा मतों से चुनाव जीतने वाले महापौर का खिताब भी अपने नाम किया। सरोज पाण्डेय ने महापौर के दूसरे कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ महापौर का पुरस्कार भी जीता। भारतीय जनता पार्टी ने सरोज पाण्डेय को मौका देते हुए दुर्ग के वैशाली नगर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी भी घोषित किया जिस पर उन्होंने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की। इसके बाद 8 दिसंबर 2008 से 2009 तक सरोज पाण्डेय विधायक की भूमिका में रही । इस बीच हुए लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने फिर दुर्ग लोकसभा सीट से आपका नाम आगे किया और वहां भी आपने जीत दर्ज की 2009 से 2014 तक आप लोकसभा में बतौर सांसद कार्यरत रही।
बतौर राजनीतिज्ञ अपनी अलग छवि रखने वाली सरोज पाण्डेय को भाजपा ने 2004 से 2008 तक छत्तीसगढ़ प्रवक्ता का पद दिया और राष्ट्रीय कार्य समिति में सदस्य युवा मोर्चा महामंत्री का पद भी दिया। 2008 से 2012 तक राष्ट्रीय महामंत्री का पद आपने संभाला। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में आप 2012 से 2014 तक रहीं। 2014 से 2019 तक सरोज पाण्डेय को एक बार फिर से राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा बनाया गया। भारतीय संसदीय समूह (आईपीजी) द्वारा स्थापित ‘ उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार ‘ वर्ष 1995 से प्रतिवर्ष पुरस्कार समिति द्वारा चयनित सबसे उत्कृष्ट सांसदों को दिया जाता है। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किए गए हैं। सांसद महा रत्न पुरस्कार कार्यकाल के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता के लिए पांच साल में एक बार प्रदान किए जाते हैं। सुश्री सरोज पाण्डेय ने संसदीय गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए अपने ज्ञान और विवेक के द्वारा संसद की कार्यवाही को समृद्ध किया है।

  • Related Posts

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    *युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर सियासत दर्पण न्यूज़,,गुजरात के बनासकांठा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बृजमोहन अग्रवाल जी को अब पत्र वाले मंत्री के नाम से जाना जाता है,,,हमने सनम को खत लिखा,खत में लिखा……*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,बृजमोहन अग्रवाल जी को अब पत्र वाले मंत्री के नाम से जाना जाता है,,,हमने सनम को खत लिखा,खत में लिखा……*

    *रायपुर,40 वीर जवानों की शहादत ब्लैक डे14 फरवरी 2019 जरा याद करो कुर्बानी*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,40 वीर जवानों की शहादत ब्लैक डे14 फरवरी 2019 जरा याद करो कुर्बानी*

    *वर्ल्क कप में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 2 views
    *वर्ल्क कप में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला गिरफ्तार*

    *छत्तीसगढ़ दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में*

    *24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 5 views
    *24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट*

    *🇮🇳 भारत की शानदार जीत, छत्तीसगढ़ में जश्न और आतिशबाजी की धूम*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 3 views
    *🇮🇳 भारत की शानदार जीत, छत्तीसगढ़ में जश्न और आतिशबाजी की धूम*

    You cannot copy content of this page