*दो ग्रामीणों पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत*

अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) ग्राम कृष्णनगर, धमनी निवासी राजाराम सिंह (45) अपने साथी लक्ष्मण सिंह (50) के साथ ग्राम चाकी गया था। वहां से दोनों देर रात जंगल के रास्ते पैदल ही घर लौट रहे थे। बगरा मोड़ के पास वे गोठान के पास सुस्ताने के लिए बैठे थे। मौके पर अकेले विचरण कर रहा हाथी पहुंच गया। हाथी ने लक्ष्मण सिंह को सूंढ़ से धक्का दिया तो वह गिर गया। हाथी ने राजाराम सिंह को सूंढ़ से उठाकर पटक दिया एवं कुचल दिया।घटना की सूचना पर देर रात वन अमला मौके पर पहुंचा। क्षेत्र में दल से बिछड़ा दंतैल हाथी अकेले विचरण कर रहा है। घटना रामानुजगंज वन परिक्षेत्र की है। धक्का दिए जाने से गिरने के बाद लक्ष्मण सिंह मौके से किसी तरह भागने में कामयाब हो गया। उसने बगरा पहुंच ग्रामीणों को हाथी के हमले की सूचना दी। ग्रामीणों ने वनविभाग को हाथी के पहुंचने की सूचना दी। रात में ही वनविभाग मौके पर पहुंच गया एवं हाथी से दूर रहने की सलाह देर मुनादी कराई। घायल लक्ष्मण सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। रामानुजगंज रेंजर संतोष पांडेय ने बताया कि उक्त हाथी अपने दल से अलग होकर बगरा पहुंचा है। हाथी के पास के जंगल में मौजूद होने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है। शाम ढलने के बाद लोगों को बाहर न निकलने कहा गया है। बगरा सहित आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। वनविभाग ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    शांतिनगर स्थित किराना दुकान में दी गई दबिश, 18.72 बल्क लीटर शराब जब्त रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिला आबकारी विभाग बीजापुर ने अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाते हुए भारी मात्रा…

    *सी बी एस ई बारहवीं परिणाम में बर्जेस अंग्रेजी शाला का दबदबा,जावेद अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से जावेद अली की रिपोर्ट बिलासपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,,,बर्जेस अंग्रेजी शाला के बच्चों ने इस वर्ष सीबीएसई कक्षा बारहवीं के परिणाम में शहर में अपना उत्कृष्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    *’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान’*

    *’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान’*

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    *10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी*

    *10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी*

    *वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी- 1484 पदों के लिए जल्द घोषित होगी लिखित परीक्षा की तिथि*

    *वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी- 1484 पदों के लिए जल्द घोषित होगी लिखित परीक्षा की तिथि*

    *अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, नदी में बना रैम्प काटकर किया गया अवरुद्ध*

    *अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, नदी में बना रैम्प काटकर किया गया अवरुद्ध*

    You cannot copy content of this page