Home / छत्तीसगढ़ / *शादी से दो दिन पहले दूल्‍हे ने ससुरालों वालों को दिया उम्रभर का दर्द, हर कोई हैरान*

*शादी से दो दिन पहले दूल्‍हे ने ससुरालों वालों को दिया उम्रभर का दर्द, हर कोई हैरान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी के दो दिन पहले अपनी होने वाली दुल्हन को मौत के घाट उतारने वाले दूल्‍हे को दुर्ग जिले के नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दूल्‍हा और दुल्‍हन दोनों ही इस शादी से खुश नहीं थे लेकिन, सामाजिक दबाव के चलते वे लोग शादी कर रहे थे। नौ जुलाई की देर रात को आरोपित ने अपनी होने वाली पत्नी को मिलने के लिए ग्राम मेडेसरा के तालाब के पास बुलाया। वहां पर दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने अपनी होने वाली बीवी को धक्का दे दिया। जिससे वो तालाब की सीढ़ी पर गिर पड़ी और उसके सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गई। आरोपी उसे मरा हुआ समझकर उसे तालाब में फेंककर चला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट और डूबने से मौत की पुष्टि हुई। जबकि युवती को अच्छे से तैरना आता था। इसके बाद तकनीकी जांच की गई और घटना की रात आरोपी का मोबाइल का लोकेशन घटना स्थल पर मिला। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि ग्राम मेडेसरा निवासी तेजस्वनी जोशी (19) की शादी ग्राम बीरेभाठ निवासी आरोपी हुमन जोशी (23) से तय हुई थी। 12 जुलाई को दोनों की शादी होने वाली थी। इसके पहले 10 जुलाई को तेजस्वनी की लाश उसके गांव के तालाब में मिली। तालाब में तेजस्वनी की लाश देखकर परिवार को संदेह हुआ, क्योंकि तेजस्वनी अच्छी तैराक थी। इसलिए उसके डूबकर मरने की बात किसी को भी हजम नहीं हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो उसमें मौत का कारण तो पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई लेकिन, ये भी स्पष्ट हुआ कि उसके सिर पर चोट लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संदेह पैदा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मृतका के मोबाइल के कॉल डिटेल और टॉवर लोकेशन की जांच की। जांच में पता चला कि नौ जुलाई की रात को उसकी अपने होने वाले पति हुमन जोशी से बात हुई थी और उसके बाद वो तालाब के पास गई थी। रात में हुमन जोशी का मोबाइल का लोकेशन भी तालाब के पास ही मिला। इस पर पुलिस को संदेह हुआ तो हुमन जोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने ये भी बताया कि वो इस शादी से खुश नहीं था। रात में जब वो तेजस्वनी से मिलने के लिए पहुंचा तो वहां पर उसने अपनी शादी की तैयारियों के बारे में बताया था। जिस पर तेजस्वनी ने उसे बोल दिया था कि जब वो शादी की ठीक से तैयारी नहीं कर सकता था तो शादी के हां क्यों बोला? इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और उसने तेजस्वनी की हत्या कर दी। मृतका के पिता राजेश जोशी ने अपने तीन बच्चों की शादी एक साथ करने की तैयारी की थी। तेजस्वनी की शादी के साथ ही उसकी बहन और भाई गजपाल जोशी की शादी होने वाली थी। जिस दिन तेजस्वनी की लाश मिली, उसी दिन उसके भाई की बारात निकलने वाली थी। तेजस्वनी की लाश मिलने के बाद उसके भाई व बहन की शादी के सभी रस्में रोक दी गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page