*चुनाव नतीजों पर क्या बोले चिराग पासवान*

पटना । (सियासत दर्पण न्यूज़) मोदी सरकार के आम बजट को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि बजट से हम खुश हैं। विशेष दर्जा के लिए हमलोग आंदोलन कर रहे थे। आज जो बोल रहे हैं जब उनकी पार्टी केंद्र में थी तब क्या किए? हम इसके लिए लगातार बोलते रहे हैं। हमने कहा विशेष राज्य जा दर्जा दीजिए या विशेष अधिकार के लिए मदद कीजिए। हम लोगों ने कह दिया था बिहार को मदद करिए उसी में कई चीजों की मदद की घोषणा हुई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को केंद्र सरकार की ओर से पूरी मदद मिल रही है। विशेष राज्य का दर्जा बंद कर दिया, तो जो मदद होनी चाहिए थी। वो विकास के लिए हो रही है। उन्होने कहा कि पहले बिहार का बुरा हाल था। अब कितना रास्ते, रोड और स्कूल बन गए हैं। पटना में कितना काम हुआ है।

सीएम नीतीश ने मोदी सरकार के बजट की सराहना करते हुए ट्वीट किया, और लिखा कि आज केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। इस बजट में बिहार की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके तहत बिहार के मानव संसाधन विकास एवं बुनियादी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस बजट में बिहार की सड़क सम्पर्क परियोजनाओं, विद्युत परियोजनाओं, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेजों और खेलकूद की संरचनाओं के लिये विशेष राशि का प्रावधान किया गया है। साथ ही बजट में बिहार के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिये विशेष सहायता की घोषणा की गयी है।

बिहार को बाढ़ से बचाव के लिये भी बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। कोशी-मेची नदी जोड़ परियोजना, नदी प्रदूषण न्यूनीकरण और सिंचाई परियोजनाओं के लिये विशेष आर्थिक मदद देने की घोषणा की गयी है, जो स्वागत योग्य है। बिहार के लिये बजट में विशेष प्रावधान के लिये आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को विशेष धन्यवाद। बजट में बिहार के लिये की गयी इन घोषणाओं से बिहार के विकास में सहयोग मिलेगा। आशा है कि आगे भी अन्य आवश्यकताओं के लिये केन्द्र सरकार इसी तरह बिहार के विकास में सहयोग करेगी।

आपको बता दें मोदी सरकार के बजट में बिहार को 26 हजार करोड़ रुपए कई परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। जिसमें सड़क, हवाई अड्डे, पुल और हेल्थ सेक्टर और बाढ़ नियंत्रण शामिल है। इसके अलावा 21 हजार करोड़ के पावर प्लांट का भी ऐलान किया गया है।

  • Related Posts

    *शीतला माता मंदिर में भगदड़ से आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत, छह से ज्यादा घायल*

    नालंदा :(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक…

    *पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया उद्घाटन, सपा पर साधा निशाना*

    मेरठ : (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्घाटन शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव*

    *छत्तीसगढ़ में दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    *”छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग का नाम लेकर फर्जीवाड़ा, अस्पतालों से मांग रहे पैसे”*

    *”छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग का नाम लेकर फर्जीवाड़ा, अस्पतालों से मांग रहे पैसे”*

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी प्रदेश के लिए गर्व की बात, बस्तर समेत समूचे प्रदेश से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिलेगा मौक़ा : मुख्यमंत्री साय*

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी प्रदेश के लिए गर्व की बात, बस्तर समेत समूचे प्रदेश से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिलेगा मौक़ा : मुख्यमंत्री साय*

    * बी.एड. एवं डी.एल.एड. (दूरवर्ती) पाठ्यक्रमों में सत्र 2026–27 हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    * बी.एड. एवं डी.एल.एड. (दूरवर्ती) पाठ्यक्रमों में सत्र 2026–27 हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    You cannot copy content of this page