Home / chhattisgarh / *बीएड प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरु*

*बीएड प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरु*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राज्य के शासकीय स्कूलों में कार्यरत बीएड अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने बीएड प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। यह प्रक्रिया एक से सात अगस्त 2024 तक चलेगी। आनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि एक अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक रहेगी, डाक के माध्यम से सम्बंधित महाविद्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक है। 10 सितम्बर तक चयन सूची जारी कर दी जाएगी। एम.एड विभागीय और सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 से 7 अगस्त के बीच किया जा सकेगा। डाक के माध्यम से सम्बंधित महाविद्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त। इसके लिए 3 सितंबर को चयन परीक्षा आयोजित की जा सकती है, 16 सितम्बर तक उत्तरपुस्तिका का मूल्याङ्कन और मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी वही 30 सितम्बर तक चयन सूचि जारी कर दी जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page