*हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आए ठेका श्रमिक की मौत*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

दुर्ग/भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) अदानी ग्रुप की एसीसी कंपनी जामुल में गुरुवार की सुबह करीब एक घटना हुई। जिसमें हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा व ठेका श्रमिकों ने कंपनी में प्रदर्शन शुरू कर दिया है और मृतक के स्वजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा व स्थाई नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद से जामुल पुलिस भी मौके पर तैनात है। पुलिस ने बताया कि वार्ड दो विश्वकर्मा चौक जामुल निवासी आबिद खान (29) की गुरुवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई। वो ठेका श्रमिक के रूप में कंपनी में बीते करीब 10 साल से इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्य कर रहा था। गुरुवार की सुबह कंपनी के गोदाम की बिजली सप्लाई में खराबी आई।
हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मौत
इसकी जानकारी मिलने पर आबिद खान उसे सुधारने के लिए गया था। वो काम के दौरान अकेला ही था। वो इलेक्ट्रिक पैनल को खोलकर सुधार कार्य कर ही रहा था कि वो हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया।
बताया जा रहा है कि वहां एक तार में हाई वोल्टेज लाइन प्रवाहित हो रही थी और आबिद को इसकी जानकारी नहीं थी। वो उससे चिपक गया और कुछ देर बाद जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद कंपनी के कुछ कर्मचारी गोदाम में गए तो आबिद जमीन पर पड़ा हुआ था।
करंट की चपेट में आने से उसका पूरा शरीर काला पड़ गया था और उससे जलने की दुर्गंध भी आने लगी थी। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को चीरघर में रखवाया गया है।
घटना से नाराज ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन
इधर, घटना के बाद छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों और कंपनी के ठेका श्रमिकों ने कंपनी में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मृतक के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों के नाम पर 40-40 लाख रुपये और पिता के नाम पर 20 लाख रुपये की एफडी की जाए।
साथ ही मृतक के बच्चों की पढ़ाई व शिक्षा की जिम्मेदारी भी प्रबंधन उठाए। मृतक की पत्नी को कंपनी में स्थाई नौकरी दी जाए। मांग पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बेमेतरा समीक्षा बैठक में अफसरों की कार्यशैली पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष*

    *बेमेतरा समीक्षा बैठक में अफसरों की कार्यशैली पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष*

    *भाजपा विधायक विवाद मामले में राजस्व अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन तेज*

    *भाजपा विधायक विवाद मामले में राजस्व अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन तेज*

    *ड्राइवर की आत्महत्या से पहले वायरल हुआ वॉयस नोट*

    *ड्राइवर की आत्महत्या से पहले वायरल हुआ वॉयस नोट*

    *गंगानगर में देर रात पुलिस रेड, जुआ खेलते कई लोग पकड़े गए*

    *गंगानगर में देर रात पुलिस रेड, जुआ खेलते कई लोग पकड़े गए*

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    You cannot copy content of this page