*नईदिल्ली,माननीय सांसद प्रणीति शिंदे व श्रीमती प्रभा मल्लिकार्जुन सांसद महोदया से कॉनस्टीचयूसन कल्ब में मुलाकात,,रणबीर सिंह महासचिव*

नई दिल्ली,सियासत दर्पण न्यूज़,अलॉइंस आफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर माननीय सांसद प्रणीति शिंदे व श्रीमती प्रभा मल्लिकार्जुन सांसद महोदया से कॉनस्टीचयूसन कल्ब में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति के हवाले से कहा गया

कि शोलापुर सांसद प्रणीति शिंदे द्वारा डेलिगेशन सदस्यों को विश्वास दिलाया कि पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवानों व रिटायर्ड कर्मियों के साथ हो रहे सौतेले भेदभाव को संसद व विभिन्न मंचों पर उठाएगी। कोषाध्यक्ष वोएस कदम जोकि मराठी व कन्नड़ भाषा के जानकार द्वारा माननीय सांसद महोदया श्रीमती प्रभा मल्लिकार्जुन (दावणगेरे लोकसभा) से कन्नड़ भाषा में बातचीत कर अर्धसैनिक बलों के साथ हो सौतेले व्यवहार से अवगत कराया जिसमें पुरानी पैंशन बहाली, अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड व अर्धसैनिक सैनिक स्कूलों व पैरामिलिट्री फ्लैग डे फंड के गठन के प्रमुख मुद्दे चर्चा के केंद्र रहे। ज्ञातव्य रहे कि एशोसिएशन पिछले 8 सालों से लगातार संसद के हर सत्र के लिए तकरीबन 250-300 माननीय सांसदो को पार्लियामेंट ड्राफ्टिंग प्रश्नावली भेजते रहे हैं और उसी का परिणाम इस बार भी संसद में देखने को मिला जब माननीय श्री दिपेन्द्र हुड्डा, डॉ संजय सिंह, श्री किर्ति आजाद, श्री धर्मेंद्र यादव व अन्य कई माननीय सांसदों ने जवानों की पुरानी पैंशन बहाली व अन्य सुविधाओं के लिए दोनों सदनों में आवाज उठाई। महासचिव द्वारा माननीय सांसद प्रणीति शिंदे व प्रभा मल्लिकार्जुन जी को कीमती समय देने के लिए धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    You cannot copy content of this page