Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *वृद्ध महिलाओं और बच्चियों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जावेद खान की रिपोर्ट*

*वृद्ध महिलाओं और बच्चियों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जावेद खान की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से जावेद खान की रिपोर्ट

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,चेतना विरुद्ध महिला एवं बाल के बैनर तले आज बिलासपुर के हरियाली सेवा फाउंडेशन द्वारा मदर टेरेसा आश्रम, दीनदयाल कॉलोनी में वृद्ध महिलाओं और बच्चियों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चंद्राकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी उपस्थित थीं।

गरिमा द्विवेदी ने अपने हाथों से भोजन निकालकर वितरण किया और आश्रम की महिलाओं व बच्चियों से बातचीत करते हुए कहा कि बिलासपुर पुलिस द्वारा “चेतना” अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध से जुड़ी जानकारी दी जाती है।

इस अवसर पर, श्री नीरज चंद्राकर और गरिमा द्विवेदी ने वृद्ध महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने आश्रम में किसी भी प्रकार की कमी को दूर करने और आवश्यक सहयोग देने पर चर्चा की। इसके साथ ही, आश्रम परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

श्री नीरज चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि निलेश मसीह द्वारा प्रतिमाह जरूरतमंदों के लिए आश्रम में भोजन वितरण किया जाता है, जो एक अत्यंत पुनीत कार्य है। उन्होंने इस सेवा कार्य में हमेशा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम में अपर्णा मसीह, संजय डायमंड, डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक दुलाल मुखर्जी, आर्यन फिल्म के डायरेक्टर रामानंद तिवारी, ज्योति शुक्ला, सीमा वर्मा, डॉ. शंकर यादव, गौरी गुप्ता, किशोर दुबे, लक्ष्मण चंदानी, सरोज केरकेट्टा संजय लहरे ,बबलू जॉर्ज , के के दुबे ,संजय शर्मा अलवीरा ,गणेश सोनवानी ,मुकुंद सूरज, ओपी गुप्ता ,मनीष श्रीवास ,जयसवाल जी, चौकसे कॉलेज से आर के टावड़कर, गुप्ता जी अमित हसदा ,पूर्णिमा पिल्ले,और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page