*स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सीजी साथी पुस्तिका का किया विमोचन*

स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोगी संगठनों के तकनीकी सहयोग को दिशा देने का काम करेगी पुस्तिका

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने  निवास कार्यालय में सीजी साथी (Chhattisgarh Strategic Alliance for Transforming Healthcare Initiatives) नामक पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संकेतकों को बेहतर करने के साथ योजनाओ और परियोजनाओं के बेहतर संचालन हेतु सहयोगी संगठनों के  तकनीकी सहयोग को दिशा देने में मदद करेगी।

यह राज्य मे अपनी तरह का पहला अभिनव पहल है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं को एक साझा मंच मिलेगा। इसके अन्तर्गत समयबद्ध चरणों में योजनाओं के क्रियान्वयन और नये योजनाओं पर विस्तारित रुप से चर्चा एवं समीक्षा की जायेगी। इस पहल से आपसी संवाद के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यक्रम और विभिन्न संकेतकों का तत्वरित क्रियान्वयन किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और आखरी व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसे पूरा करने के लिए CG SATHI एक बेहतरीन पहल है।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ और यूनिसेफ का विशेष सहयोग रहा है। विमोचन के अवसर पर राज्य से गैर-सरकारी संगठनों के नोडल कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश जैन, यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य सहयोगी संगठनों के राज्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

    You cannot copy content of this page