*रायपुर,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय द्वारा आयोजित काँवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तगण सम्मिलित होंगे*

विकास उपाध्याय ने कहा, यह काँवड़ यात्रा ‘‘शिवो भूत्वा शिवम् जयेत्’’ को चरितार्थ करती है

काँवड़ यात्रा को लेकर आज सामाजिक, राजनीति और महिलाओं के साथ पश्चिम विधान सभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की एक बैठक आहूत हुई – विकास उपाध्याय

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, (छत्तीसगढ़)। पूर्व पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय 17 अगस्त को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भव्य काँवड़ यात्रा निकालने जा रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी काँवड़ यात्रा निकालने जा रहे हैं, काँवड़ यात्रा का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है,

क्योंकि इसे शिव भक्ति का प्रतीक माना जाता है और यह भक्तगणों में उत्साह एवं उमंग के साथ श्रावण मास का विशेष पर्व है। आगामी होने वाले काँवड़ यात्रा को लेकर आज सामाजिक, राजनीति और महिलाओं के साथ पश्चिम विधान सभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की एक बैठक आहूत की गई जिसमें काँवड़ यात्रा से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा कर रूपरेखा तय की गई।

विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा से काँवड़ यात्रा की शुरूआत की थी, तब हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा में सम्मिलित होकर पूरे क्षेत्र को शिवभक्ति में लीन कर दिया था। इस वर्ष भव्य रूप में करने विधायक विकास उपाध्याय खुद इसकी तैयारी को लेकर मोर्चा संभाले हुए हैं। 17 अगस्त को इसकी शुरूआत पश्चिम विधानसभा अंतर्गत भीमसेन भवन से सुबह 10ः00 बजे पूरे विधि-विधान के साथ आरंभ होगी, जो अग्रसेन चौंक, आमापारा, लाखेनगर चौंक, सुन्दर नगर होते हुए महादेव घाट पहुँचेगी।

विकास उपाध्याय द्वारा आयोजित काँवड़ यात्रा को भव्य बनाने पूर्व से ही प्रचार-प्रसार कर क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की जा रही है। काँवड़ यात्रा में सम्मिलित होने वाले भक्तजनों में महिला एवं पुरूषों से अपील की है कि सनातन धर्म की पोषाक में सम्मिलित हों। इसके साथ ही जगह-जगह यात्रा में सम्मिलित भक्तगणों के लिए पानी, मिठाई, फल, चाय जैसी व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

विकास उपाध्याय ने इस आयोजन को लेकर कहा कि हिन्दू धर्म में सावन के महिने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना काँवड़ियों द्वारा शिवलिंग के जलाभिषेक का विशेष महत्व माना गया है। उन्होंने कहा, ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को केवल एक लोटा जल चढ़ाकर आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है, परन्तु पश्चिम विधानसभा की जनता भगवान शिव को पूरी तरह से जलाभिषेक कर हमेशा के लिए प्रसन्न करने की कोशिश कर रही है ताकि उन्हें कभी क्राधित होने का मौका न मिले और उनका आशीर्वाद पूरे क्षेत्र को मिलता रहे। इसलिए कि यह काँवड़ यात्रा पूरे क्षेत्र के लिए समता और भाईचारे की यात्रा भी है जो सिर्फ सावन के महिने में ही सफल हो सकता है, इसलिए कि यह माह जप, तप और व्रत का महिना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पवित्र काँवड़ यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान शिव के प्रति और हिन्दू धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करें।

  • Related Posts

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक रविवार दिनांक 10 मई, 2026 को होटल बावर्ची…

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार की बड़ी पहल किसानों को मिलेगी बेहतर सेवाएं रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “सहकार से समृद्धि”…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    *रायगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई*

    *रायगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई*

    *गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने परिजनों से मिलकर जताया शोक*

    *गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने परिजनों से मिलकर जताया शोक*

    *टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न*

    *टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न*

    You cannot copy content of this page