Home / राजधानी / *रायपुर,संविधान बचेगा तो देश बचेगा एवं शहीदों को नमन करते हुए यह संविधान यात्रा आज पूरे देश में निकाली गई*

*रायपुर,संविधान बचेगा तो देश बचेगा एवं शहीदों को नमन करते हुए यह संविधान यात्रा आज पूरे देश में निकाली गई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत आज निकली गुढ़ियारी में संविधान यात्रा – विकास उपाध्याय

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,(छत्तीसगढ़)। 14 अगस्त 2024 को आजादी की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक सहित पूरे देश में संविधान यात्रा निकाली गई वहीं रायपुर पश्चिम विधानसभा में भी कांग्रेस पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय एवं शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में गुढ़ियारी स्थित पहाड़ी चौक में संविधान यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों से भी अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन सम्मिलित हुए, हाथों में संविधान की पुस्तक एवं तिरंगा लिये संविधान की रक्षा के नारों के साथ यह संविधान यात्रा निकाली गई।

विकास उपाध्याय ने कहा कि भारत का संविधान अमर रहे, संविधान यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी पूरे देश में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो संविधान को तोड़ना चाहती है, संविधान से छेड़छाड़ करना चाहती है उसकी रक्षा के लिए संविधान यात्रा पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के लोगों ने की और रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में भी संविधान यात्रा संविधान को बचाने के उद्देश्य से आज निकाली गई। जिस संविधान की पुस्तक को लिखकर बाबा भीमराव अंबेडकर जी ने पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाई, जिस संविधान से हमारा लोकतंत्र स्थापित हुआ उसी संविधान को कुछ ताकतें बदलने में लगी हुई है। इसी संविधान के लिए महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, स. वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे लोगों ने अपनी शाहदतें दीं। विकास उपाध्याय ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए और नारों के साथ कि संविधान बचेगा तो देश बचेगा एवं शहीदों को नमन करते हुए यह संविधान यात्रा आज पूरे देश में निकाली गई।

उपाध्याय ने कहा कि भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली, बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहे। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेस पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय के साथ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पार्षद, पूर्व पार्षद, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्तागणों से इस ऐतिहासिक संविधान यात्रा में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page