Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर,ऋचा तिवारी एवं धीरेंद्र शर्मा का क्रिएटिव लर्निंग कार्यशाला,गुजरात (IIT) हेतु चयन,जावेद खान की रिपोर्ट*

*बिलासपुर,ऋचा तिवारी एवं धीरेंद्र शर्मा का क्रिएटिव लर्निंग कार्यशाला,गुजरात (IIT) हेतु चयन,जावेद खान की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से जावेद खान की रिपोर्ट

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्था आईआई टी गांधीनगर ,गुजरात में शिक्षकों की क्रिएटिव लर्निंग कार्यशाला दिनांक 29. 8 .24 से 31.8. 24 तक विज्ञान एवं गणित विषय में आयोजित की गई है| इस कार्यशाला में सेजेस लिंगियाडीह से गणित व्याख्याता ऋचा तिवारी एवं जीव विज्ञान व्याख्याता धीरेन्द्र शर्मा का आईआईटी गुजरात द्वारा आयोजित परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयन हुआ है | प्राचार्य डॉक्टर एम.के. मिश्रा ने गर्व से बताया कि दोनों व्याख्याता अपने विषय में विशेषज्ञ हैं, और शाला में इनका परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहता है | पूरे छत्तीसगढ़ से 50 व्याख्याताओं का चयन किया गया है ,जिनमें से दो सेजेस लिंगियाडीह के व्याख्याता है |इन दोनों व्याख्याताओं के चयन से शाला परिवार अत्यंत हर्षित है ,एवं गौरवान्वित महसूस कर रहा है|

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page