Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *जिला कांग्रेस कमेटी(शहर/ग्रामीण) द्वारा एक दिवसीय धरना–प्रदर्शन,जावेद खान की रिपोर्ट*

*जिला कांग्रेस कमेटी(शहर/ग्रामीण) द्वारा एक दिवसीय धरना–प्रदर्शन,जावेद खान की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से जावेद खान की रिपोर्ट

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी(शहर/ग्रामीण ) द्वारा 24 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे से ,नेहरू चौक में बलौदा बाजार पुलिस द्वारा भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव जी की गिरफ्तारी के विरोध में एक दिवसीय धरना–प्रदर्शन कर विरोध करेगी ।धरना-प्रदर्शन में चंद्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव जी प्रभारी के रूप में उपस्थित रहेंगे।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि साय सरकार अपनी विफलता को छिपाने के लिए विपक्ष के नेताओ को टारगेट कर रही है ,छत्तीसगढ़ हत्या, रेप, लूटपाट, डकैती,फिरौती , नशा ,चाकूबाजी का गढ़ बनता जा रहा है ,बलौदा बाजार की आगजनी कांड भारत के इतिहास में पहली घटना है जहां एसपी-कलेक्टर आफिस को आग के हवाले कर दिया गया,आज भी दोषी बाहर घूम रहे है और निर्दोष लोग जेल में बंद है, देवेंद्र यादव जी न तो मंच में गए,न भाषण दिया ,सिर्फ 5 मिनट रहे फिर चले गए थे पर सरकार गलत नियत से उनको फंसाकर जेल में बंद कर दी है इसी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page