*प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में चल रहा है नारी सशक्तिकरण का राष्ट्रव्यापी अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*

बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए आयोजित किए रक्षाबंधन उत्सव
हुजूर क्षेत्र में बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

भोपाल : (सियासत दर्पण न्यूज़)  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण का राष्ट्रव्यापी अभियान चल रहा है। प्रदेश में भी नारी कल्याण की अनेक योजनाएं संचालित हैं। समाज के साथ ही सरकार के स्तर पर विभिन्न स्थानों पर रक्षाबंधन उत्सव के सामुहिक आयोजन बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे हैं। आने वाले समय में स्थानीय निकायों के साथ ही लोकसभा और राज्य सभा में भी बहनों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भोपाल जिले के हुजूर क्षेत्र में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बहनों का सम्मान कर उनसे राखी भी बंधवाई और उपहार भी दिए। कार्यक्रम स्थल पर बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित थीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का क्षेत्रीय विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री को बहनों ने संयुक्त रूप से एक विशाल राखी भी भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धन से अधिक मन का महत्व है। धन की अभिलाषा के साथ वर्ष में सिर्फ एक दिन दीपावली पर लक्ष्मी पूजन होता है, जबकि हम वर्ष भर अन्य देवी-देवताओं का मन से सम्मान करते हुए कई त्यौहार मनाते हैं। रक्षाबंधन के बाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व जन्माष्टमी आ रहा है। लगभग पांच हजार वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी को बहन बनाया और भाई-बहन के पावन संबंध के महत्व को स्थापित किया। हमारे प्रत्येक पर्व और त्यौहार का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन उत्सव भी बहनों के प्रति सम्मान भाव व्यक्त करने का अवसर है, जो जन्माष्टमी पर्व तक निरंतर चलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व मनाने का कुछ संस्कृति विरोधी लोग विरोध कर रहे हैं।

क्षेत्रीय विधायक श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनो के बीच बहुत ही लोकप्रिय हैं। वे बहनों को निरन्तर कुछ न कुछ सौगात उपहार स्वरूप दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के साथ ही सभी वर्गो के हित में कल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू किया है। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव रक्षाबंधन उत्सव में बहनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने आए हैं।

उद्योगों में भी देंगे बहनों को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित हो रही हैं। इनका उद्देश्य उद्योगों के माध्यम से भाई-बहनों को रोजागर उपलब्ध करवाना है। जबलपुर में पिछले महीने इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हुई थी। आमागी 28 अगस्त को ग्वालियर में कान्क्लेव हो रही है। इसके बाद सागर और रीवा में भी ऐसी ही होने वाली हैं। टेक्सटाइल सहित कई तरह के उद्योगों में बहनों की सहभागिता को बढ़ाया जाएगा। बहनों के लिए रोजगार की दृष्टि से नई औद्योगिक इकाइयां उपयोगी होंगी, इनमें बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • Related Posts

    *नई दिल्ली काले कानून के विरोध व पेंशन बहाली हेतु पूर्व अर्धसैनिक पैरामिलिट्री वीरांगनाएं फिर से 6 मई को जंतर मंतर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन*

    नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पैरामिलिट्री परिवारों, वीरांगनाओं, पूर्व अर्धसैनिकों में संसद में पास काले कानून को लेकर भारी रोष व्याप्त को देखते हुए एक बार फिर से जंतर मंतर पर…

    *पुरानी पेंशन बहाली व समयबद्ध पदोन्नति को लेकर 9 अप्रैल को पैरामिलिट्री परिवारों द्वारा राजघाट पर धरना प्रदर्शन रणबीर सिंह,,एलायंस महासचिव*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,11 लाख केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के जवानों व अधिकारियों के पुरानी पेंशन बहाली व ऑर्गेनाइज्ड ग्रुप ए सर्विस दर्जे को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में बदला राशन दुकानों का समय, अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ में बदला राशन दुकानों का समय, अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी*

    *कांग्रेस की मांग: 543 लोकसभा सीटों पर 33% महिला आरक्षण लागू हो*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 2 views
    *कांग्रेस की मांग: 543 लोकसभा सीटों पर 33% महिला आरक्षण लागू हो*

    *RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख की ठगी*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 2 views
    *RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख की ठगी*

    *बार में युवक का उत्पात, व्यापारी पर बोतल से हमला*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 3 views
    *बार में युवक का उत्पात, व्यापारी पर बोतल से हमला*

    *भीड़ को देखते हुए 3 प्रमुख रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेनें शुरू*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 2 views
    *भीड़ को देखते हुए 3 प्रमुख रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेनें शुरू*

    *बीरगांव ईंट भट्ठे पर नाबालिगों का संकट खत्म, तीन बच्चियों का सफल रेस्क्यू*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 3 views
    *बीरगांव ईंट भट्ठे पर नाबालिगों का संकट खत्म, तीन बच्चियों का सफल रेस्क्यू*

    You cannot copy content of this page