*तंबाखू,गुटखा, सिगरेट,बीड़ी जब्त करने की कार्रवाई शुरू,तहसीलदार, नगर निगम और पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान डॉ शाज़िया अली की रिपोर्ट*

3

डॉ.शाज़िया अली की रिपोर्ट

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ कलेक्टर के निर्देश के बाद स्कूल – कालेज के आसपास के पान ठेलों में कार्रवाई शुरू हो गई है। तहसीलदार और निगम के अधिकारियों ने इंजीनियरिंग कालेज और यूनिवर्सिटी के आसपास के ठेलों से तंबाखू, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी जब्त की है।
कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा टीएल में दिए गए निर्देशों पर एसडीएम , तहसीलदार ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। कल टीएल की बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि शैक्षणिक संस्थानों और अस्पताल के 100 मीटर के आसपास के पान ठेलो को हटाया जाए। इसी कड़ी में बिलासपुर तहसीलदार अतुल वैष्णव ने राजस्व, नगर निगम, पुलिस के संयुक्त दल के साथ शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय कोनी के परिसर से लगे हुए कुल 8 दुकानों में तंबाखू संबंधित पदार्थों की जब्ती की और सभी दुकानदारों को समझाइश देते हुए दुकानों को सील किए जाने की कार्यवाही की गई। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर इसकी समीक्षा टीएल की बैठक में करेंगे।
सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली की रिपोर्ट

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page