*रायपुर,ड्राइवर ने बस के अंदर लूटी महिला की इज्जत,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर में महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. प्रदेश की राजधानी में एक बस में महिला से रेप की घटना सामने आई है. पीड़ित महिला का आरोप है कि देर रात बस स्टैंड में खड़ी बस के भीतर ये दुष्कर्म हुआ. पुलिस के अनुसार आरोपी बस ड्राइवर है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

टिकरापारा थाना की पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पहले बुजुर्ग महिला को पिलाया. उसके बाद महिला की आबरू लूट ली. बताया जा रहा है कि पीड़िता महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली हैं.

टिकरापारा थाने की पुलिस के जानकारी के मुताबिक महिला अपने परिवार वालों के साथ नाराज चल रही थी. तीन दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर वो बस स्टैंड के पास रह रहीं थी. तभी से
बस ड्राइवर की बुरी नजर महिला पर थी, जिसके बाद दरिंदे ने मौका देखकर घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पहले वारदात में कई लोगों के शामिल होने की थी आशंका

इस मामले में पहले गैंगरेप की बात सामने आ रही थी. सीएसपी राजेश देवांगन, पुरानी बस्ती रायपुर ने बताया कि पहले घटना में बहुत सारे लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली थी. इस मामले की गहराई से छानबीन की गई. महिला से भी पूछताछ की गई है. फिलहाल इस घटना में एक ही आरोपी के शामिल होने की बात सामने आई है. पुलिस टीम आगे की जांच में जुटी हुई है.

ये वारदात टिकरापारा थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाली बस स्टैंड के पास हुई. पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, फिलहाल पुलिस की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page