*बिलासपुर-रायपुर दुर्ग सहित भारी बारिश,11 जिलों में रेड,15 में ऑरेंज अलर्ट जारी: डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट

सुबह 10 बजे तक अति भारी बारिश की चेतावनी; उफनते नाले में बहा युवक

बिजली गिरने से फिर 2 लोगों की मौत हुई है। दुर्ग में भी एक युवक उफनते नाले में बह गया।

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़/ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक के लिए 11 जिलों के लिए रेड और 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अति भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।
बिलासपुर,रायपुर दुर्ग, बस्तर में सोमवार रात से लगातार बारिश जारी है।धमतरी में मुरुम सिल्ली बांध 100% भर चुका है। उसके 3 गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार को) भी 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

दूसरी ओर बिजली गिरने से फिर 2 लोगों की मौत हुई है। दुर्ग में भी एक युवक उफनते नाले में बह गया। सोमवार को प्रदेश में मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहा। 3 स्थानों पर अति भारी,13 स्थानों पर भारी और 19 स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई।

इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरगढ़-छुईखदान- गंडई, मुंगेली, रायपुर और कोरबा।

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, कोरिया, महासमुंद, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर, सरगुजा।

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page