*अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बेहद करीब पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने की विजय की घोषणा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030
फ्लोरिडा । (सियासत दर्पण न्यूज़) अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के जादुई आंकडे 270 में मात्र छह सीटों की और दरकार को देखते हुए बुधवार को अपनी विजय की घोषणा करते हुए अमेरिकी जनता का आभार प्रकट किया। श्री ट्रंप ने जीत की घोषणा करते हुए कहा “ यह अमेरिकी लोगों के लिए एक शानदार जीत है, जो हमें अमेरिका को फिर से महान बनाने की अनुमति देगी।” चुनाव परिणाम की हालांकि,आधिकारिक घोषणा की जानी है। श्री ट्रम्प ने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने अभियान की वॉच पार्टी में अपने पार्टी समर्थकों की भारी जयकारों के बीच मंच संभाला।नवीनतम टैली में, श्री ट्रंप ने 266 सीटें जीती हैं, जबकि 270 के आवश्यक इलेक्टोरल कॉलेज वोटों के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए चार सीटों की घोषणा की जानी बाकी है। श्री ट्रंप ने कहा, “ हम अपने देश की ठीक करने में मदद करने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि वह सीमाओं को ठीक करेंगे, जो उनके चुनाव अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।श्री ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प अभियान कर्मचारियों के साथ मंच पर दिखाई दीं। पूर्व राष्ट्रपति ने इसे राजनीतिक जीत के रूप में वर्णित किया और लोगों को उन्हें अपना 47वां राष्ट्रपति चुनने के लिए धन्यवाद दिया। इस बीच लोगों ने अमेरिका -अमेरिका के नारे लगाए। श्री ट्रम्प ने जुलाई में उन पर हुए हत्या के प्रयास का उल्लेख किया, जब एक अभियान रैली में एक गोली उनके कान में लगी थी, जिसके बाद वह बच गए थे। उन्होंने लोगों से कहा कि उनकी जान किसी कारण से बचाई गई।श्री ट्रम्प ने कहा कि वह व्हाइट हाउस में जोश और संघर्ष लाएंगे। राष्ट्रपति बनना दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण काम है। उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकार को इस आदर्श वाक्य पर चलाएं: वादे किए, वादे पूरे किए।”
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page