*दिल्ली में बीज और खाद की कालाबाजारी पर सक्सेना और आतिशी को पत्र लिखा कांग्रेस ने*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में खाद और बीज की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार को किसानों के हित में तत्काल कदम उठाने चाहिए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ प्रवक्ता और किसान नेता डॉ. नरेश कुमार ने गुरुवार को यहां कहा कि दिल्ली में किसानों को खाद, बीज और अन्य सामग्री की किल्लत बनी हुई जबकि दिल्ली की सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार इस मामले में लापरवाह बनी हुई है। डॉ. कुमार ने मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को इस मामले में पत्र लिखकर तत्काल किसानों के हितों के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने किसानों को उचित दर पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल से तत्काल कदम उठाए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि आगामी फसलों के सीजन में किसानों को खाद और बीज की कालाबाजारी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में डी ए पी खाद के एक कट्टे की कीमत 1650 रुपए है जबकि हरियाणा में 1350 रुपए है। इसी तरह गेहूं बीज किसानों को हरियाणा में 1550 रुपए प्रति कट्टे में मिलता है जबकि दिल्ली में इसका मूल्य 1650 रुपए है।

  • Related Posts

    *15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है “रुझान” भाजपा आगे,*

    बंगाल में बीजेपी की आंधी, 170 से अधिक सीटों पर आगे, 15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है.…

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर “माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है” रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,जबलपुर के वरगी डेम में हुए क्रूज हादसे की यह तस्वीर दिल को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है “रुझान” भाजपा आगे,*

    *15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है “रुझान” भाजपा आगे,*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    You cannot copy content of this page