*ट्रैक्टर का टायर फटने से 25 फीट ऊपर उछला युवक, मौके पर मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बालोद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिला मुख्यालय बालोद से करीब 20 किलोमीटर दूर अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर ट्राली का डिस्क बदलते समय टायर फटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम तुलेश मानिकपुरी पिता गयादास मानिकपुरी (उम्र 25) हैं। वह कोंगनी का रहने वाला था। वहीं ट्रैक्टर का मालिक कोंगनी निवासी देरहु राम है। मजदूर तुलेश टायर में स्वयं डिस्क बदल रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। बताया गया है उसने तीन बोल्ट खोल लिए थे, तभी टायर फट गया। गांव के लोगों ने बताया कि घटना काफी भयावह थी। जैसी टायर फटा मृतक युवक लगभग 25 फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। जानकारों का कहना है कि अगर डिस्क बैंड था तो उसे बदलने से पहले टायर का हवा पहले खोल लेना था, तो यह हादसा नहीं होता।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page